Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल नाईक के अंदर संविधान नहीं, आरएसएस की आत्मा : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 13 Jun 2018

Last updated on: Jun 13, 2018, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकारी बंगले में तोड़फोड़ और सामान ले जाने के खुद पर लगे आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।अखिलेश ने राज्यपाल राम नाईक पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि राज्यपाल के अंदर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की आत्मा घुसी हुई है, इसीलिए वह कानून और संविधान को नजरअंदाज कर सरकार से बंगले की रिपोर्ट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि उप चुनावों में हुई हार से भाजपा सरकार बौखला गई है। इसीलिए बिना वजह के आरोप लगाए जा रहे हैं।अखिलेश यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने पूछा कि भाजपा सरकार उन्हें बदनाम करने के लिए इतनी बड़ी साजिश क्यों रच रही है? क्या चार उप चुनाव हारने के बाद ऐसा लग रहा है कि उनके लिए अखिलेश यादव ही सबसे बड़ा खतरा है?उन्होंने कहा, “सरकार बिना वजह टोटी के लिए क्यों बदनाम कर रही है। हर आदमी मकान खाली करते समय अपना सामान ले जाता है। इसीलिए मैं भी घर छोड़ते समय अपनी चीजों को साथ ले गया। लेकिन यदि सरकार को पता है कि हम सरकारी सामान लेकर गए हैं, तो हमें उसकी लिस्ट दी जाए। हम उन्हें सामान लौटा देंगे।”अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग उपचुनाव में हुई हार से बौखला गए हैं। इसीलिए इस तरह की चीजों का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “मुझे बदनाम करने लिए यह सबकुछ किया जा रहा है। भाजपा वाले छोटे दिल के हैं। उन्हें बड़ा दिल दिखाना चाहिए।”

घूसकांड पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि मुख्य सचिव के खिलाफ भी चिट्ठी लिखी गई थी जिसे सार्वजनिक नहीं किया गया। क्यों मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव को बचाया जा रहा है। जिसने आरोप लगाए उसे ही गिरफ्तार कर लिया गया।अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का टेंडर बार-बार क्यों बदल रही है। हमने एक्सप्रेस वे बनाकर दिखा दिया था। यदि भाजपा की सरकार में दम हो तो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का कागज सामने रखकर उससे तुलना करे।अखिलेश ने यह भी साफ किया कि अगले चुनाव में देश का प्रधानमंत्री बदलना है और इस मिशन में समाजवादी कार्यकर्ता लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम किसी के साथ भी गठबंधन करने के लिए तैयार हैं।सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद अखिलेश यादव ने अपना बंगला खाली कर दिया था लेकिन बंगले पर सियासत अभी भी थमने का नाम नही ले रही है। राज्य सम्पत्ति विभाग ने आरोप लगाया है कि आवास छोड़ते समय बंगले में काफी तोड़फोड़ की गई है। इस पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि यदि बंगले में तोड़फोड़ हुई है तो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। राज्यपाल के आरोप के बाद ही बुधवार को अखिलेश ने अपनी बात रखी।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD