Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ईको टूरिजम के रोड मैप पर होगा मंथन : गोविंद सिंह ठाकुर

12-13 जून को मनाली में आयोजित किया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 11 Jun 2018

Last updated on: Jun 11, 2018, 00:00 IST

वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि वन विभाग ने हिमाचल प्रदेश में ईको टूरिजम के माध्यम से पर्यटन उद्योग के विस्तार के लिए राज्य स्तर पर ईको टूरिजम सोसाइटी का गठन किया है। सोमवार को एक प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए वन मंत्री ने कहा कि हिमाचल में ईको टूरिजम की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं के उचित दोहन से प्रदेश में पर्यटन उद्योग को नए पंख लगेंगे तथा देश-विदेश के पर्यटक प्रकृति के और करीब जा सकेंगे। इससे स्थानीय लोगों को बड़े पैमाने पर स्वरोजगार के अवसर पर मिलेंगे तथा दूसरे संसाधनों पर उनकी निर्भरता में कमी आएगी।गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश की अधिकतर जनसंख्या गांवों में ही रहती है तथा कृषि-बागवानी उसकी आय का मुख्य स्त्रोत है। इसके अतिरिक्त रोजमर्रा की जरुरतों जैसे-खान-पान, जड़ी-बूटी, औषधि, इमारती व ईंधन की लकड़ी और पशुचारा इत्यादि के लिए लोग वनों पर ही निर्भर रहते हैं। कई बार लोग इन प्राकृतिक संसाधनों का अवैज्ञानिक दोहन करते हैं जिससे पर्यावरण पर बहुत बुरा असर पड़ता है। वन मंत्री ने कहा कि ईको टूरिजम प्रकृति से छेड़छाड़ व अंधाधुंध दोहन किए बगैर स्वरोजगार दिलाता है और इससे वन भी सुरक्षित रहते हैं।उन्होंने कहा कि हिमाचल में ईको टूरिजम की संभावनाओं का पता लगाने और उन पर व्यापक मंथन के लिए मनाली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान में 12-13 जून को दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन के दौरान देश-विदेश के विशेषज्ञ अपने-अपने क्षेत्रों में ईको टूरिजम के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा करेंगे। हिमाचल में ईको टूरिजम को आगे बढ़ाने तथा इसके लिए भविष्य की नीति तैयार करने के लिए सम्मेलन में व्यापक चर्चा की जाएगी। वन मंत्री ने बताया कि इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ-साथ केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) केजे अलफोंस भी शामिल होंगे। सम्मेलन में 200 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। 

 

Tags: Govind Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD