Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोहम्मद खलील बंड, अब्दुल गनी कोहली आईसीएआर की रजत जयंती बैठक में शामिल हुए

सरकार जिला स्तर पर चावल मंडियां स्थापित करने हेतु विचार कर रही है- मोहम्मद खलील बंड

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 11 Jun 2018

Last updated on: Jun 11, 2018, 00:00 IST

कृशि मंत्री मोहम्मद खलील बंड ने आज कहा कि सरकार राज्य के प्रत्येक जिले में चावल मंडियां स्थापित करने हेतु विचार कर रही है। मंत्री ने यह बात आईसीएआर-आईआईएसडब्ल्यूसी देहरादून, आईसीएआर-सीआईटीएच तथा स्कास्ट श्रीनगर द्वारा आयोजित आईसीएआर क्षेत्रीय समिति की दो दिवसीय रजत जंयती बैठक के उद्घाटन दिवस के दौरान कही। पशु, भेड तथा मछली पालन मंत्री अब्दुल गनी कोहली भी बैठक में उपस्थित थे। बेहतर कृशि कार्यो में किसानों की सहायता में विश्वविद्यालयों की भूमिका को उजागर करते हुए मंत्री ने कहा कि ऐसा कृशि वैज्ञानिकों के प्रयासों से हुआ है कि किसानों ने अपने उत्पादों का वितरण करने के लिए स्वंय पर्याप्त उत्पादन के लिए संघर्श किया है। सेब उद्योग को राज्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख योगदान कर्ताओं में से एक बताते हुए मंत्री ने कहा कि सेब उद्योग की कमजोर विपणन नीतियां उत्पादकों के विŸाीय मुनाफे को प्रभावित कर रही हैं। 

उन्होंने कहा कि हमारे सेब की गुणवत्ता दुनिया में अद्भूत है, लेकिन जब हम इसे अन्य देशों में सेब उत्पादन के बाजार मूल्य के साथ तुलना करते है तो इससे हमारे उत्पादकों को मूगंफली के सामान मुनाफा होता है। सरकार का बाजार हस्तक्षेप करना महत्वपूर्ण है ताकि हमारे किसान पीडित न हों। बेहतर कृशि कार्यों के व्यापक प्रचार पर बल देते हुए बंड ने कहा कि कृशि विभाग को राज्य के हर क्षेत्र में नवीनतम कृशि तकनीकों के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। बेहतर उपज फसलों के विकास हेतु कृशि वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए पशु एवं भेड पालन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने वैज्ञानिकों से स्थानीय पर्यावरण के लिए उपयुक्त बेहतर हाईब्रिड पशुधन विकसित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यह मटन, अंडे, मुर्गे और मछली के उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य की प्राप्ति में मदद करेगा। उन्होंने मूर्गी तथा भेड पालन केन्द्रों को स्थापित करने के लाभों के बारे मे जागरूकता पैदा करने पर बल दिया ताकि बेरोजगार युवा अपनी इच्छा अनुसार रोजगार चुन सके। उन्होंने जम्मू व कश्मीर राज्य के विकास हेतु उदार विापोशण हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार भी जताया।

 

Tags: Mohammad Khalil Band , Abdul Gani Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD