Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

देसी नस्ल की गायों का संरक्षण आवश्यक : वीरेन्द्र कवंर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 13 Jun 2018

Last updated on: Jun 13, 2018, 00:00 IST

प्रदेश में देसी नस्ल की गायां के पालन व संरक्षण पर बल दिए जाने की आवश्यकता है। देसी नस्ल की गायें सदियों से किसानों व उपभोक्ताओं को बेहतर दूध प्रदान करने का स्त्रोत रहीं हैं। लोगों ने सदैव ही देसी नस्ल की गायों पर विश्वास जताया है तथा प्रदेश सरकार राज्य में प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के माध्यम से पशुपालन के विकास व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।यह बात पशुपालन मंत्री श्री वीरेन्द्र कंवर ने 11 व 12 जून, 2018 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान व तकनीक विश्वविद्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की क्षेत्रीय समिति द्वारा आयोजित 25वीं बैठक में कही। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखण्ड में कृषि अनुसंधान व शिक्षा की समीक्षा के साथ-साथ इन प्रदेशों में कृषि, पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन व वन क्षेत्र से सम्बन्धित स्थल विशिष्ट समस्याओं का विश्लेषण, विचार विमर्श व संस्तुति करना है।मंत्री ने उच्च जनेटिक गुणवत्ता वाले देसी बैलों के भ्रूण/वीर्य की आवश्यकता पर बल दिया। उत्तराखण्ड के पशुपालन निदेशक ने आश्वासन दिया कि एक माह के भीतर 4500 लीटर से अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य वाले लाल सिन्धी नस्ल के बैलों के वीर्य की 45000 डोज़ की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि भ्रूण की आपूर्ति भी मांग के अनुसार की जाएगी। श्री कवंर द्वारा साहिवाल नस्ल के वीर्य के मुददे को उठाने पर प्रतिक्रिया करते हुए एनडीआरआई करनाल के प्रतिनिधि ने आश्वासन दिया कि साहिवाल नस्ल के उच्च जनेटिक गुणवत्ता वाले बैलों के वीर्य की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गायों की संख्या को स्तरोन्नत करने के लिए पालमपुर स्थित वीर्य केन्द्र के लिए कुछ समय में बैलों की आपूर्ति भी की जाएगी।

वीरेन्द्र कंवर ने पशु-चारें की कमी की समस्या से निपटने के लिए चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय (सीएसकेएचपीकेवी) पालमपुर के कुलपति को संयोजित आहार खण्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय भेड़ प्रजनन फार्मों में अन्तः प्रजनन की समस्या से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखण्ड द्वारा 40 मेढ़े तथा प्रत्येक प्रदेश के लिए रैनबोयलेट व मरीनों नस्ल की 200 भेड़ें आयात करने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा तथा केन्द्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।मंत्री ने कहा कि सीएसकेएचपीकेवी पालमपुर ने ऑप्रेशन गौ-सदनज के लिए एक सत्त मॉड्यिल विकसित किया है, जो कि आगामी कार्यवाही के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पशमीना उत्पादन के लिए लाहौल-स्पिति के भेड़ पालकों की सुविधा के लिए जम्मू-कश्मीर के लद्दाख से चंगथांगी नस्ल की बकरियां लाई जाएंगी।बैठक में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल नरेन्द्र नाथ वोहरा, जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री मोहम्मद खलील बन्ध, जम्मू-कश्मीर के पशु व भेड़ पालन मंत्री अब्दुल घनी कोहली, कृषि अनुसंधान व शिक्षा के विशेष सचिव व आईसीएआर नई दिल्ली के सचिव छबीलेन्द्र राउल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Virender Kanwar , Abdul Gani Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD