Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

शिक्षा की सीढ़ी से खुशहाली की ऊंचाई पर पहुंचें : रमन सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर (छत्तीसगढ़) , 10 Jun 2018

Last updated on: Jun 10, 2018, 00:00 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रविवार को कहा कि राज्य में अच्छी शिक्षा और शिक्षित बच्चों के लिए सुरक्षित भविष्य का अच्छा वातावरण बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सब स्कूल जाएं और कोई भी छूटने न पाए। शिक्षा की सीढ़ी से सब खुशहाली की ऊंचाई पर पहुंचें। रायपुर, 10 जून (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रविवार को कहा कि राज्य में अच्छी शिक्षा और शिक्षित बच्चों के लिए सुरक्षित भविष्य का अच्छा वातावरण बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सब स्कूल जाएं और कोई भी छूटने न पाए। शिक्षा की सीढ़ी से सब खुशहाली की ऊंचाई पर पहुंचें। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपनी मासिक रेडियोवार्ता ‘रमन के गोठ’ में कहा, “बारिश की पहली फुहार के साथ स्कूलों का नया शिक्षा सत्र भी इसी माह शुरू होगा।” मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे बच्चों को समय पर स्कूलों में दाखिला दिलवाएं और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने की तैयारी भी कर लें। रमन सिंह ने प्रदेशवासियों से इस महीने की 14 तारीख को विश्व रक्तदान दिवस पर समाज में रक्तदान के प्रति जगरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने सरगुजा जिला पंचायत सहित राज्य के उत्साही लोगों और संस्थाओं की ओर से किए जा रहे प्रयासों की तारीफ की। 

उन्होंने कहा कि 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस है। सरगुजा जिला पंचायत के माध्यम से ग्राम पंचायतों में भी रक्तदाताओं की सूची बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक नई पहल की गई है। ऐसे प्रयास लगातार होने चाहिए। सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही जर्नादन होती है। जनता हमें इसलिए चुनती है कि हम उनकी समस्याओं को, उनकी जरूरतों को लगातार समझें और समाधान करें। उन्होंने राज्य में चल रही विकास यात्रा पर विशेष रूप से केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के दौरान लोकार्पण, शिलान्यास और सामग्री वितरण के साथ समूची विकास प्रक्रिया की भी समीक्षा हो रही है। इस प्रक्रिया से लोगों में व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है जो हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने कहा, “इस यात्रा के दौरान किसानों की और स्थानीय लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है, वहीं विगत 12 मई से जारी प्रदेशव्यापी विकास यात्रा में स्थानीय जनता की मांग पर अब तक सात नई तहसीलों, भटगांव, लवन, गंडई, रेंगाखार, शिवरीनारायण, चिरमिरी और देवकर के गठन की घोषणा की गई है। साथ ही पामगढ़ और सरसीवां को भी नगर पंचायत बनाने की घोषणा हुई है। इससे वर्षो से उपेक्षित ये कस्बे अब अपनी एक नई पहचान बनाएंगे।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रदेश की दस हजार या उससे ज्यादा जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा देने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में वर्ष 2003 में सिर्फ 76 हजार किसानों के पास सिंचाई पम्प कनेक्शन थे, जिसे हमने बढ़ाकर चार लाख 80 हजार से भी ज्यादा कर दिया है। इसके अलावा राज्य सरकार की सौर-सुजला योजना में भी अब तक 36 हजार किसानों के खेतों में सोलर सिंचाई पम्प लगाए जा चुके हैं और इस वर्ष के अंत तक इसे 51 हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य है।”मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को एक जुलाई 2017 से पांच प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। अब तक एक जुलाई 2017 के पहले कर्मचारियों को चार प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा था। राज्य सरकार ने वर्ष 2017 के तेन्दूपत्ते के बोनस के 700 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान इस वर्ष करने का निर्णय लिया है।

 

Tags: Raman Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD