हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में आयोजित सांसद स्टार खेल महाकुम्भ में विभिन्न खेलों में 1300 टीमों के पंजीकरण होने की जानकारी दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा”हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए लगातार मैं प्रयासरत हूँ।स्टार खेल महाकुम्भ के माध्यम से ग्रामीण और पंचायत स्तर की प्रतिभाओं को एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है जिस से उन्हें अपनी प्रतिभा को आगे लेकर जाने का अवसर मिले।इस आयोजन में कुल 5000 गाँवों की 800 से ज़्यादा पंचायतों के क्रिकेट,कबड्डी,बॉलीबाल,फुटबॉल,बॉस्केटबाल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कुल 1300 टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।इतनी बड़ी संख्या में टीमों का रजिस्ट्रेशन खेलों के प्रति युवाओं का झुकाव और उनकी प्रतिबद्दता दर्शाता है”आगे बोलते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा”इस खेल महाकुम्भ में पंचायत स्तर पर खेले जाने वाले आम खेलों को चयनित किया गया है। इसके माध्यम से हम हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लगभग 1 लाख युवाओं तक पहुँच कर उन्हें खेलों के ज़रिए मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस खेल महाकुंभ को चार हिस्सों में विभाजित किया गया है, और सभी पहलुओं पर एथलीटों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है।पहले चरण में, सभी एथलीटों को अपने प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान किया जाएगा। दूसरे चरण में प्रतिभाशाली एथलीटों की पहचान की जाएगी।तीसरे चरण एथलीटों को आगे बढ़ाने और विकास को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर अवसर उपलब्ध करवाए जाएँगे।खिलाड़ियों के करियर को निखारने के लिए ये 5 साल की योजना होगी ताकि वे निकट भविष्य में देश के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकें”श्री अनुराग ठाकुर ने कहा”इस खेल महाकुम्भ के आयोजन के पीछे मेरा मक़सद युवाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के साथ साथ उन्हें नशे से दूर रख उनकी ऊर्जा सही दिशा में लगाना भी है।युवा जीवन में नशे से दूर रहकर किसी न किसी खेल को अवश्य अपनाएं तो उनकी ऊर्जा का बेहतर प्रयोग हो सकता है।यदि युवा पीढ़ी खेलों की ओर आकर्षित होगी तो उनका शरीर तो मजबूत बनेगा ही साथ ही उनका मस्तिष्क भी तेज होगा और उनमें आपसी भाईचारा एवं सौहार्द की भावना विकसित होगी”