Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कर्मचारियों के साथ हुए धोखे की लिए जितनी दोषी पूर्व की कांग्रेस सरकार थी उतनी ही दोषी खट्टर सरकार भी : चौधरी अभय सिंह चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jun 2018

Last updated on: Jun 04, 2018, 00:00 IST

नेता विपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने यहां पे्रसवार्ता के दौरान कहा कि हजारों कर्मचारियों को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बदनियती और गलत पॉलिसी की वजह से उच्च नयायालय द्वारा नौकरी से हटाने के आदेश दिए गए हैं। लीगल रिमेंबरेंस की सलाह के विपरीत कांग्रेस 2014 के चुनाव में लाभ प्राप्त करने के लिए और अपने राजनैतिक हितों के लिए एडहॉक, डीसी रेट और अनुबंध के आधार पर रखे गए कर्मचारियों  को जिस प्रकार पक्का किया था उसी कारण नौकरी से हटाए जाने निर्देश न्यायालय द्वारा दिए गए पर इसका खमियाजा आज हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को भुगतना पड़ा है।इस मुद्दे पर मौजूदा भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए नेता विपक्ष ने कहा कि इन कर्मचारियों के साथ हुए धोखे की लिए जितनी दोषी पूर्व की कांग्रेस सरकार थी उतनी ही दोषी खट्टर सरकार भी है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर इन कर्मचारियों की परैवी न करने का आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि साढ़े तीन साल के कार्यकाल में भाजपा ने इन कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जो दर्शाता है कि भाजपा सरकार ने भी इनकी अनदेखी की है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि भाजपा सरकार भी कांग्रेस के नक्शेकदम पर चल आउटसॉर्सिंग के तहत युवाओं को रोजगार दे रही है ताकि चुनावी लाभ को देखते हुए कांग्रेस की तरह ही फिर युवाओं को धोखा दे सके।नेता विपक्ष ने प्रदेश की मौजूदा कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि आज सरकार अपराधियों और अत्याचार करने वालों के खिलाफ कारवाई करने की बजाए पीडि़तों को ही प्रताडि़त  करने का काम कर रही है जिसका उदाहरण करनाल से मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले और वर्तमान डिप्टी मेयर इनेलो नेता मनोज वधवा के परिवार की प्रताडऩा है। उन्होंने बताया कि  नोटबंदी के दौरान उनके छोटे भाई से लगभग 16 लाख रुपए की बरामदगी की जो उनके व्यापार के लेन-देन के थे। 

जब सरकार को पता चला कि आरोपी इनेलो नेता का भाई है तो उनके उपर 70 लाख रुपए होने का झूठा केस दर्ज करवा दिया। सरकार और प्रशासन ने उसे जान बूझकर मानसिक तौर परेशान किया जिसकी वजह से उसको आत्महत्या करनी पड़ी। इसके बावजूद भी पुलिस ने पूरे परिवार के विरुद्ध ही एफआइआर दर्ज की।नेता विपक्ष ने बताया कि जब पीडि़त परिवार ने न्यायिक जांच की मांग की तो खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री  ने उन्हें धमकाने का काम किया। अब जब जांच में वधवा परिवार निर्दोष साबित हो गया है तब भी आठ महीने बीत जाने के बाद भी सरकार ने दोषियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की काम गिल्ली-डंडा और सडक़ों पर कबड्डी खेलना नहीं बल्कि जनता को न्याय दिलाना होता है। उन्होंने यह भी कहा कि दलितों पर अत्याचार कांग्रेस राज में शुरू हुए और भाजपा उनकों आगे बढ़ा रही है। वहीं भाजपा सरकार में नशे के कारोबार ने भी प्रदेश में अपनी जड़े गहराई तक फैला ली हैं।इनेलो नेता ने बताया कि तीन साल से प्रदेश में चल रहा इनेलो सदस्यता अभियान अब पूरा हो गया है जिसके चलते प्रदेशस्तरीय कार्यकारणी का नए सिरे से गठन किया जाएगा। इसलिए पार्टी ने अपनी कार्यकारणी को भंग कर दिया है जल्द ही चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के दिशा-निदेशों के आधार पर गठन कर लिया जाएगा। उन्होंने इसके अलावा कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है आज किसान के साथ-साथ ऐसा कोई भी वर्ग नहीं है जो उसके खिलाफ सडक़ों पर न उतरा हो, फिर चाहे वो कर्मचारी हो या व्यापारी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की यात्राओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि हुड्डा की रथयात्रा पलवल से होडल आते-आते ही समाप्त हो गई वहीं अशोक तंवर की साइकल सिरसा में ही पंचर हो गई। पे्रसवार्ता में प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर संधू, आरएस चौधरी, बीडी ढालिया, विधायक परमेंद्र ढुल, बलवान दौलतपुरिया, अनूप धानक, वेद नारंग, केहर सिंह रावत व प्रवीण आत्रेय मौजूद थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD