हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के साथ-साथ दिल्ली से बहादुरगढ़ के बीच मेट्रो लाइन परियोजना, हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय इत्यादि की परियोजनाओं के लिए शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से समय लेकर उदघाटन करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री आज उत्तर प्रदेश के बागपत में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उपस्थिति में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (कुंडली-गाजिय़ाबाद-पलवल) केजीपी, जिसे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे भी कहा गया है, के उदघाटन अवसर पर आयोजित रैली में जन समूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस 135 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस वे का निर्माण इन्फ्रास्ट्रक्चर के युग मे एक नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे भी बन जायेगा और इन दोनों एक्सप्रेस वे की ये 270 किलोमीटर लंबाई की सडक़ दुनिया में किसी भी देश में इस प्रकार की लंबी सडक़ें होगी। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने इस एक्सप्रेस वे के संदर्भ में डिजिटल गैलरी का भी उदघाटन किया जिसमें इस एक्सप्रेस वे के निर्माण के बारे में जानकारी दी गयी है। उन्होने कहा कि वे प्रधानमंत्री का इस एक्सप्रेस वे के उदघाटन के लिए हरियाणा की 2.5 करोड़ जनता की ओर से स्वागत करते हैं।
उन्होंने कहा कि कल 26 मई को केंद्र सरकार को 4 साल हो गए और आज 27 मई से सरकार का 5वां साल शुरू हो गया है जिसके लिए वे देश व प्रदेश की जनता को शुुभकामनाएं देते है। उन्होंने कहा कि इस दौरान विकास की पूरी गंगा बही है और व्यवस्था परिवर्तन का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि 5वें साल में विकास की रफ्तार को एक नई दिशा मिलेगी और हम सब मिलकर व एकजुट होकर एक मन से कार्य करेंगे।उन्होंने केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी को उनके 61वें जन्मदिन पर हरियाणा की 2.5 करोड़ जनता की ओर से बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे का शिलान्यास हरियाणा के कुंडली में हुआ था और आज इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री द्वारा हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश का घनिष्ठï संबंध है जिसे हम और मजबूत करेगें। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ जबकि उनकी कर्मभूमि हरियाणा का कुरुक्षेत्र रहा है। उन्होंने कहा कि झछरौली पुल का शिलान्यास हो चुका है और आगामी 5 जून तक इसके टेंडर हो जाएगा।उन्होंने कहा कि पिछले 3.5 साल में हरियाणा को इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में 9 राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए 35000 करोड़ रुपये मंजूर किये गए। उन्होंने कहा कि ईस्टर्न एक्सप्रेस वे और वेस्टर्न एक्सप्रेस वे के बन जाने से दिल्ली के लोगों को काफी राहत मिलेगी और यह एक्सप्रेस वे उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि हाइवे बनने से जहां विकास होगा तो वही निवेश के नए द्वार भी खुलेंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश कृषि प्रधान राज्य हैं और हमारे यहाँ मंडियों के साथ-साथ संस्कृति, इन्फ्रास्ट्रक्चर और अन्य क्षेत्रों में बेहतर संबंध बने हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मु यमंत्री के साथ उनकी क़ानून व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई जिसमें दोनों राज्यों की पुलिस को परस्पर तालमेल के साथ अधिक चुस्त दुरुस्त बनाया गया है और अब कोई गुंडागर्दी नही हो रही है। उन्होंने कहा कि ये आपसी सहयोग निरतंर चलता रहेगा। इससे पहले केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग एवं पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले 10 से 15 दिनों में हरियाणा और दिल्ली को जोडऩे वाला द्वारका एक्सप्रेस वे का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस वे 7000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। उन्होंने ईस्टर्न एक्सप्रेस वे के निर्माण के बारे में भी जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा कि यह भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर की एक शुरूआत है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक, उत्तर प्रदेश के मु यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय सडक़ एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नीतिन गडकरी, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री श्री वी के सिंह, बागपत के सांसद एवं केन्द्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री श्री सत्यपाल सिंह, सोनीपत के सांसद श्री रमेश कौशिक सहित अन्य उपस्थित थे।