Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भारत कौशल प्रतिस्पर्धा 2018 में 20 कौशल युवा जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व करेंगे

मोलवी इमरान रजां अंसारी ने युवा प्रतिभा को तलाशने के लिए जेकेएसडीएम की भूमिका की सराहना की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 27 May 2018

Last updated on: May 27, 2018, 00:00 IST

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मोलवी इमरान रजां अंसारी ने आज कहा कि जम्मू तथा कश्मीर से कम से कम 20 युवा  कुशल युवाओं का क्षेत्रीय स्तर भारत कौशल प्रतिस्पर्धा 2018 के लिए चयन किया गया है। इससे पूर्व अंसारी ने क्षेत्रीय स्तर कौशल प्रतिस्पर्धा में भागेदारी के लिए उम्मीदवारों को ध्वजांकित किया। भाग लेने वाले उम्मीदवार राश्ट्रीय स्तर कौशल प्रतिस्पर्धा में आगे बढेंगे जो जुलाई 2018 में आयोजित होगी, जिससे विश्व कौशल प्रतिस्पर्धा -रूस 2019 में उनकी भागेदारी होगी। उन्होंने कहा कि कौशल निर्माण, उद्यमियता और जमीनी स्तर पर नवाचारों में विभिन्न भागीदारों को शामिल करने के उददेश्य से सरकार ने हाल ही में राज्य में 2 दिवसीय कौशल एवं उद्यमियता सम्मेलन आयोजित किया जोकि राज्य में पहली बार हुआ है। 

मंत्री ने युवा प्रतिभा को खोजने और कुशल युवाओं की पहचान करने तथा उनके आगे के सुधार के लिए काम करने के लिए जम्मू-कश्मीर कौशल विकास मिशन की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार निम्न स्तर पर कौशल प्रदान करने वाले आईटीआई और अन्य कौशल पहलों को मजबूत बनाने के लिए तैयार है। जम्मू व कश्मीर कौशल मिशन के मिशन निदेशक डॉ. पीर गुलाम नबी सुहेल के अनुसार जम्मू कश्मीर के कौशल उम्मीदवारों की एक टीम विश्व कौशल भारत के अंतर्गत 31 मई से 2 जून 2018 तक लखनऊ उत्तरप्रदेश में आयोजित की जाने वाली क्षेत्रीय स्तर कौशल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय योग्यता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार विश्व कौशल  प्रतिस्पर्धा-रूस 2019 की राश्ट्रीय स्तर प्रतिस्पर्धा के लिए योग्यता प्राप्त करेंगे। 

 

Tags: Molvi Imran Raza Ansari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD