Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

राजीव जसरोटिया ने विकास कार्यो के लिए वन भूमि परिवर्तन की प्रगति की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 24 May 2018

Last updated on: May 24, 2018, 00:00 IST

वन एवं पर्यावरण मंत्री राजीव जसरोटिया ने आज जम्मू व कश्मीर के सभी वन मंडलों में पीएमजीएसवाई, पीडब्ल्यूडी तथा आरएंडबी विभागों से सम्बंधित वन सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत वन भूमि मामलों के परिवर्तन की प्रगति से सम्बंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री जहुर महमद मीर, शिक्षा राज्य मंत्री शक्तिराज, वन आयुक्त सचिव सौरभ भगत, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक एम एम पंत, मुख्य वन संरक्षक कश्मीर फारूक गिलानी, पीडब्ल्यूडी तथा आरएंडबी के मुख्य अभिंयताओं के अलावा जम्मू तथा कश्मीर रेंज से वन संरक्षक तथा जिला वन अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। इस अवसर पर जसरोटिया ने आरएंडबी तथा पीएमजीएसवाई विभागों पर बल देते हुए कहा कि संयुक्त सर्वेक्षणों से सम्बंधित लापरवाही सहन नही की जायेगी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को  जम्मू तथा कश्मीर के दोनों संभागों में वन विभाग तथा एजेंसियों  के बीच सीमाकंन में तेजी लाने के निर्देश दिये ताकि लम्बित पडे सडक मामलों को प्राथमिकता से लिया जा सके।

मंत्री ने कहा कि सरकार बेहतर ढांचा उपलब्ध करवाने हेतु वचनबद्ध है तथा यह सुनिश्चित करेगी कि इस वादे को अषरक्षाः पूरा किया जाये। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से वन अनुमति तथा विकास परियोजनाओं के सुचारू कार्यान्वयन के लिए सम्पर्ण भाव से कार्य करने के लिए कहा।  मंत्री ने आयुक्त सचिव को विकल्य राज्य भूमि के हस्तातंरण में तेजी लाने के लिए आयुक्त सचिव के माध्यम से सभी उपायुक्तों की एक बैठक बुलाने के निर्देश दिये ताकि वन अनुमति की सम्पूर्ण प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके। उन्होंने संयुक्त सर्वेक्षण तथा निरीक्षण कर तीव्र गति से मामलों को पेश करने के निर्देश दिये ताकि इन परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जा सके।  कार्यकारी एजेंसियों तथा सम्बंधित डीएफओ को वन अनुमति मामलों के लिए तालमेल से कार्य करने के निर्देश भी दिये गये।

 

Tags: Rajiv Jasrotia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD