Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रायसन और मनाली में बनेंगे विद्युत सब स्टेशन : गोविंद सिंह ठाकुर

वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 21 May 2018

Last updated on: May 21, 2018, 00:00 IST

वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि कुल्लू-मनाली में विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए रायसन और मनाली में लगभग दस करोड़ रुपये की लागत से दो नए सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। सोमवार को जिला परिषद के सम्मेलन कक्ष में जिला के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान विभिन्न विकास कार्यों व योजनाओं की समीक्षा करते हुए गोविंद सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को उक्त दोनों सब स्टेशनों के लिए प्राथमिकता के आधार पर भूमि का चयन करने के निर्देश दिए। वन मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सेब सीजन से पहले सभी ग्रामीण सड़कों की मरम्मत व उचित रखरखाव करने को कहा। उन्होंने कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग की मरम्मत व टारिंग युद्ध स्तर पर करने तथा प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को देने के निर्देश दिए, ताकि पर्यटन सीजन में इस मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। गोविंद सिंह ने कहा कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या दिन ब दिन गंभीर होती जा रही है। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग इसके समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए। विशेषकर खराहल, बंजार और आनी क्षेत्र में लोगों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होना चाहिए। 

उन्होंने विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष योजनाओं का खाका तैयार करें। फोरलेन नेशनल हाईवे के निर्माण में बरती जा रही कोताही का कड़ा नोटिस लेते हुए वन मंत्री ने वन विभाग, पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वन मंत्री ने कहा कि पर्यटन सीजन के लिए विशेष रूप से तैनात किए गए पुलिस कर्मचारियों विशेषकर महिला पुलिस कर्मचारियों को बेहतर आवास व अन्य मूलभूत सुविधाएं दी जानी चाहिए। बैठक में कई अन्य मुददों व विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।   इस अवसर पर वन मंत्री का स्वागत करते हुए उपायुक्त यूनुस ने कहा कि विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को कार्यान्वित के लिए सरकार के निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी तथा जिला के चहुमुखी विकास को गति प्रदान की जाएगी। बैठक में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, एसपी शालिनी अग्निहोत्री और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Govind Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD