Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें लुधियाना में राजा वड़िंग के समर्थन में उमड़ी भारी भीड़; मोदी की आर्थिक नीतियों की आलोचना की बिट्टू की जमानत बचाने में मदद नहीं कर पाएंगे अमित शाह : अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग सनौर हलके की एक हजार से अधिक महिलाओं ने परिवारों सहित ज्वाइंन की भाजपा मैं संगरूर हलके का हर मुद्दा संसद में उठाऊंगा और नए प्रोजेक्ट लाऊंगा: मीत हेयर हलके के गांवों में भाजपा उम्मदीवारों को मिला रहा समर्थ पंजाब सरकार ने नहीं दिया केंद्रीय फंड का हिसाब- डा. सुभाष शर्मा समूचा हलका श्री आनंदपुर साहिब मोदी की सोच पर देगा पहरा : डॉ. सुभाष शर्मा प्रधानमंत्री मोदी और श्री आनंदपुर साहिब के निवासियों के बीच सेतु का काम करूंगा: डा सुभाष शर्मा पंजाबियो ने इस देश के लिए क़ुर्बानिया दी, इस बार एक जून को हर पंजाबी एक बार फिर देश को बचाने में योगदान देगा : अरविंद केजरीवाल केद्र में कांग्रेस की सरकार से होगा अमृतसर के ट्रेड का विकास भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, देश का पहला स्लम फ्री सिटी बनाने का लक्ष्य सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के प्रमुख मुद्दों पर राष्ट्रीय दलों के रुख की मांग की: नदी जल, चंडीगढ़, एमएसपी और बंदी सिंह गांव आकड़ी के अनेकों किसान परिवारों सहित भाजपा में शामिल बठिंडा में गरजे अरविंद केजरीवाल: “एक परिवार का राज अब ख़त्म करना होगा” सुखबीर बादल फिरोजपुर से भागे, अब बठिंडा से भी भगाएंगे - भगवंत मान पंजाब का किसान पूरे देश का पेट भरता है, लेकिन उसको सम्मान नहीं मिलता : विजय इंदर सिंगला भारत आगे बढ़ रहा है और पंजाब पीछे जा रहा है: सुभाष शर्मा केंद्र के सहयोग से घग्गर की समस्या का जल्द होगा स्थाई समाधानः परनीत कौर हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ रहे हैं : भगवंत मान जब तक केजरीवाल ज़िंदा है किसी में हिम्मत नहीं की आपका आरक्षण ख़त्म कर सके : अरविंद केजरीवाल क्यों आज मुद्दों पर बात नहीं कर रही बीजेपी : सुप्रिया श्रीनाटे

 

एम. वेंकैया नायडू ने पनामा शहर में राजनयिकों और छात्रों को संबोधित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पनामा (मध्य अमेरिका) , 11 May 2018

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने वर्तमान विश्व में बढ़ते अलगाव पर चिंता व्यक्त की है जिनमें आपस में काफी जुड़ाव रहा है और उन्होंने गरीबी तथा असमानता जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए लिए सामूहिक वैश्विक प्रयास तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत चाहता है कि एक नई विश्व व्यवस्था बने और कार्य देश के प्राचीन ज्ञान और मूल्यों पर आधारित हो, जो सौहार्दपूर्ण अस्तित्व और सार्वजनिक हित में हो। उन्होंने 10 मई, 2018 को ‘इन सर्च ऑफ ए मोर रिप्रेजेंटेटिव एंड रेलिवेंट वर्ल्ड ऑर्डर’ विषय पर पनामा शहर के छात्रों और विभिन्न देशों के राजदूतों से बात करते हुए वर्तमान वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए भारत का दृष्टिकोण रखा। श्री नायडू ने कहा कि तकनीकी और वैज्ञानिक प्रगति और ज्ञान के विस्तार ने साइबर सुरक्षा, आतंकवाद, परमाणु और रासायनिक आदि जैसी कई चुनौतियों को जन्म दिया है जिससे मानव अस्तित्व खतरे में पड़ा गया है। समकालीन मुद्दों पर उन्होंने आगे कहा कि “भ्रष्टाचार, भेदभाव, शोषण, हिंसा और बुनियादी मानवाधिकारों का उल्लंघन दुनिया भर में सामाजिक ताने-बाने को खत्म कर रहा है। शोषण की धारणा और स्थापित शासन प्रणाली की विफलता अशांति, गुस्से, विद्रोह और चरमपंथ जैसी बुराईयों की वजह है। जितनी जल्दी हम इन मुद्दों पर प्रभावी ढंग से बात करेंगे, उतनी ही बेहतर सामूहिकता चित्रित कर पायेंगे।”

प्राचीन भारतीय ऋषि और वेदों का उद्धरण देते हुए श्री नायडू ने कहा कि भारत हमेशा प्रकृति के साथ शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व में विश्वास करता है और इन मूल सिद्धांतों में वर्तमान वैश्विक चुनौतियों को सामूहिक प्रयासों के जरिये हल करने की कुंजी है और इसका लाभ उठा सके। उन्होंने ‘पृथ्‍वी सुक्‍तम’ को उद्धृत किया जिसमें कहा गया है “ईश्वर करे कि हमारे और धरती माता के बीच परस्पर क्रिया सौहार्दपूर्ण हो” और वेदों को उद्धृत करते हुए कहा “पूरे ब्रह्मांड में शांति का प्रवाह हो”। उपराष्ट्रपति ने कहा “विश्व व्यवस्था में हम चाहते हैं कि सत्ता और जिम्मेदारियां साझा की जायेंगी, विचारों और बात रखने का सम्मान किया जाता है तथा सम्पति व पृथ्वी के संसाधन  साझा किए जाते हैं।” श्री नायडू ने जोर देकर कहा कि किसी भी देश या देशों के समूह को वैश्विक निर्णय लेने के लिए प्रभावित या नियंत्रित नहीं करना चाहिए और प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर अधिक प्रतिनिधिक निर्णय लेने के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में तत्काल सुधार करना चाहिए। श्री नायडू ने कहा “भारत राष्ट्रीय हितों के लिए संतुलित प्रयास चाहता है, जो नई और बेहतर विश्व व्यवस्था का गठन करेगा। 40 देशों के राजदूतों ने श्री नायडू से बातचीत की और केंद्र सरकार की प्रमुख पहलों और उनके कार्यान्वयन तथा तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था की सराहना की। बाद के दिन में, श्री नायडू ग्वाटेमाला और पनामा जाने के बाद दो दिनों के लिए पेरू की राजधानी लीमा पहुंचे।

 

Tags: Venkaiah Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD