कृशि मंत्री मोहम्मद खलील बंड ने आज स्वास्थ्य मंत्री दविन्द्र कुमार मन्याल से भेंट कर स्वास्थ्य क्षेत्र से सम्बंधित मुददों पर चर्चा की। मंत्रियों ने उन तरीकों पर चर्चा की जिनमें स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ बनाया जा सकता है। आईएसएम फार्मेसिस्ट का एक प्रतिनिधिमंडल भी बंड के साथ था। प्रतिनिधिमंडल ने पदों को तेजी से भरने की मांग की। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि स्वास्थ्य विभाग में आईएसएम फार्मेसिस्ट के 105 पद खाली हैं तथा इन पदों की भर्ती से बडे पैमाने पर स्वास्थ्य विभाग मजबूत बनेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि शीघ्र भी भर्ती एजैंसियों को ये पद सौंपे जाएंगे।