आज दरबार मूव खूलने पर कृशि उत्पादन मंत्री मोहम्मद खलील बंड ने कृषि मंत्रालय का पदभार संभाला। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने मंत्री से भेंट कर उन्हें कार्यालय संभालने के लिए बधाई दी। इसी बीच कृषि प्रशासनिक सचिव तथा कृषि, कमांड एरिया डिवेल्पमैंट एंड सेरीकल्चर विभागों के प्रमुख ने मंत्री को अपने अधिकार विभागों के संगठन तथा कार्य की विस्तृत जानकारी दी। नॉन गजटिड सचिवालय कर्मचारी समूह के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी इसके अध्यक्ष गुलाम रसूल मीर के नेतृत्व में मंत्री से भेंट कर उन्हें बधाई दी। इसके उपरांत बंड ने नागरिक सचिवालय में कृषि विभाग की विभिन्न श्रेणियों का निरीक्षण कर कर्मचारियों से बातचीत की जिन्होंने मंत्री को अपनी समस्याएं बताईं। मंत्री ने उन्हें उनकी जायज मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। स्टाफ सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए मंत्री ने उन्हें समर्पणभाव से कार्य करने तथा ईमानदारी से अपनी सेवाएं देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कृशि क्षेत्र सरकार की सबसे बडी प्राथमिकता है तथा यह एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जिससे राज्य का आर्थिक परिदृष्य बदला जा सकता है।