कृषि उत्पादन मंत्री मोहम्मद खलील बंड ने आज कृषि कर्मचारी संस्था के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के दौरान कृषि समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उददेश्य से कृशि तथा सेरीकल्चर जैसे सभी उत्पादक क्षेत्रों में आधुनिक प्रौद्योगिकी अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सामान्य रूप से राज्य और किसान समुदाय का आर्थिक विकास सुनिश्चित करने हेतु कृषि ही एकमात्र महत्वपूर्ण स्त्रोत है। राज्य प्रधान सज्जाद ख्बाजा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नॉन गजटिड कैडर की डीपीसी, वेतन अनियमितताओं को हटाने, बुनियादी कृशि प्रशिक्षण पाठयक्रम तथा अन्य सम्बंधित मुददों सहित विभिन्न मांगे रखीं। मोहम्मद शफी डार के नेतृत्व में संतूर लेक व्यू होटल एम्पलाईस एसोसिएशन सहित कई प्रतिनिधिमंडलों ने भी मंत्री से भेंट कर उन्हें अपनी मांगे बताईं। मंत्री ने उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें इनपर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संतूर लेक व्यू होटल एम्पलाईस एसोसिएशन को भी आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाये गये मुददों को प्राथमिकता से सम्बंधितों के समक्ष रखा जाएगा। इससे पूर्व प्रतिनिधिमंडलों ने मंत्री को एक महत्वपूर्ण मंत्रालय का प्रभार संभालने के लिए बधाई दी तथा उनसे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु अच्छे कार्यालय का उपयोग करने का आग्रह किया। मंत्री ने सभी प्रतिनिधिमंडलों को आश्वासन दिया कि जम्मू कश्मीर के सामाजिक आर्थिक विकास के सम्बंध में उनकी समस्याओं को शीघ्र ही हल किया जाएगा। बंड ने कहा कि मुख्यमंत्री महबुबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के सभी तीनों क्षेत्रों के उचित विकास हेतु वचनबद्ध है।