https://t.co/H1VdcNXBUR पर 360 डिग्री वर्चुअल रियलिटी (वीआर) अनुभव वीडियो लांच किया। भारत को विविध अनुभवों का एक गंतव्य स्थल बताते हुए केन्द्रीय" /> पर्यटन मंत्रालय ने अतुल्य भारत पर 360 डिग्री वर्चुअल रियलिटी (वीआर) वीडियो लांच किया
Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पर्यटन मंत्रालय ने अतुल्य भारत पर 360 डिग्री वर्चुअल रियलिटी (वीआर) वीडियो लांच किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Apr 2018

Last updated on: Apr 26, 2018, 00:00 IST

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने गूगल इंडिया के सहयोग से आज अतुल्य भारत https://t.co/H1VdcNXBUR पर 360 डिग्री वर्चुअल रियलिटी (वीआर) अनुभव वीडियो लांच किया। भारत को विविध अनुभवों का एक गंतव्य स्थल बताते हुए केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के.जे. अल्फोंस ने कहा “भारत एक प्रतिष्ठित गंतव्य स्थल है, जो जलवायु, भूगोल, संस्कृति, कला, साहित्य एवं भोजन के अनूठे अनुभव प्रस्तुत करता है।” मंत्री महोदय ने यह भी कहा कि सरकार भारत के एवं पूरी दुनिया के लोगों को हमारे देश की समृद्ध विरासत में तल्लीन हो जाने का एक अद्भूत अवसर देना चाहती है। और गूगल के साथ साझेदारी के जरिए सरकार नये और दुनिया के अलग-अलग लोगों को इससे जोड़ना और उन्हें एक अभूतपूर्व तरीके से तल्लीन हो जाने वाली विषय वस्तु प्रस्तुत करना चाहती है।समारोह के दौरान बोलते हुए श्री के.जे. अल्फोंस ने कहा कि निम्न/निशुल्क लागत पर आम आदमी तक आभासी वास्तविकता (वर्चुअल रियलिटी) को ले जाने से संग्रहालयों पर फोकस के साथ प्रतिष्ठित स्मारक स्थलों एवं अन्य पर्यटन गंतव्यों पर पर्यटकों की उपस्थिति में बढ़ोतरी होगी।360 डिग्री में अतुल्य भारत हम्पी, गोवा, दिल्ली एवं अमृतसर की यात्रा के जरिए एक अभूतपूर्व अनुभव प्रदान करता है और उन स्थानों तथा लोगों की खोज करता है, जो इनमें से प्रत्येक प्रतिष्ठित भारतीय स्थलों को अतुल्यनीय बना देते हैं। इससे संबंधित और अधिक वीडियो https://g.co/incredibleindia  पर उपलब्ध होंगे।वर्चुअल रियलिटी वीडियो के उद्घाटन समारोह में पर्यटन मंत्रालय की सचिव श्रीमती रश्मि वर्मा एवं नीति योजना निर्माण एवं सरकार (गूगल इंडिया) के निदेशक श्री चेतन के एवं गूगल के प्रतिनिधियों के साथ-साथ कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

 

Tags: KJ Alphons

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD