Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्‍मार्ट सिटी मिशन भारत के शहरी पुनर्जागरण का आरंभ है : एम वेंकैया नायडू

स्‍मार्ट सिटी आवश्‍यक सुविधाओं के साथ लोगों के लिए रहने योग्य एक शहर है ‘स्‍मार्ट सिटी अनबंडल्ड’ पुस्‍तक का अनावरण किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Apr 2018

Last updated on: Apr 25, 2018, 00:00 IST

उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा है कि स्‍मार्ट सिटी मिशन भारत के शहरी पुनर्जागरण का आरंभ है। वह आज यहां डॉ. समीर शर्मा द्वारा लिखित पुस्‍तक ‘स्‍मार्ट सिटी अनबंडल्ड’ का विमोचन करने के बाद उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर आवास एवं शहरी मामले राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप सिंह पुरी एवं अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति भी उपस्थित थे।उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि स्‍मार्ट सिटी पीने के स्‍वच्‍छ पानी, स्‍वच्‍छता, शौचालय, बुनियादी ढांचे आदि जैसी आवश्‍यक सुविधाओं के साथ लोगों के लिए रहने योग्य एक शहर है। उन्‍होंने यह भी कहा कि यह एक पुनर्जागरण है क्‍योंकि स्‍मार्ट सिटी मिशन के तहत योजना निर्माण, दृष्टिकोण एवं कार्यान्‍वयन में रूपांतरकारी बदलाव हुआ है। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि सरकार के पास स्‍थानीय निकायों, अधिकारियों एवं कार्यों पर निधियों के हस्‍तांतरण का संवैधानिक अधिदेश है लेकिन इसकी प्रगति बहुत ही सुस्‍त रही है। उन्‍होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा तैयार शहरी एजेंडा का उद्देश्‍य नगर के स्‍तर पर कई प्रकार की योजनाओं को एकीकृत करने के द्वारा इस खाई को भरना है। उन्‍होंने कहा कि किसी भी कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी इसे सफल बनाने के लिए महत्‍वपूर्ण है। उपराष्‍ट्रपति कहा कि स्‍मार्ट सिटी मिशन, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘मिशन ट्रांसफॉर्म नेशन’ कहकर परिभाषित किया था, का उद्देश्‍य नगरों को आर्थिक कार्यकलाप के टिकाऊ केन्‍द्रों के रूप में रूपांतरित करना है और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण जीवन स्‍तर उपलब्‍ध कराना है। स्‍मार्ट सिटी मिशन का एक और महत्‍वपूर्ण कार्यनीतिक तत्‍व पारदर्शिता और जवाबदेही लाने तथा नागरिकों के लिए सेवा आपूर्ति में सुधार लाने हेतु डिजिटल टेक्‍नोलॉजी का उपयोग करना है। उन्‍होंने यह भी कहा कि शहरी स्‍थानीय निकायों को आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बनाना टिकाऊ विकास के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण है।

 

Tags: Venkaiah Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD