Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सहवाग ने मुझे चुनकर आईपीएल को बचा लिया : क्रिस गेल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 19 Apr 2018

Last updated on: Apr 19, 2018, 00:00 IST

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की जीत में नाबाद शतकीय पारी खेल अहम भूमिका निभाने वाले क्रिस गेल का कहना है कि टीम के मेंटॉर वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें चुनकर आईपीएल को बचा लिया।वेबसाइट 'ईएसपीएन डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब टीम के निदेशक सहवाग ने इस साल हुई नीलामी में अंतिम मिनटों में गेल को अपनी टीम में शामिल किया। इससे पहले हुए दो दौर के की नीलामी में किसी टीम ने गेल में रुचि नहीं दिखाई थी।उल्लेखनीय है कि पंजाब ने आईएस बिंद्रा स्टेडियम में गुरुवार रात को खेले गए मैच में पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद को 15 रन से हराकर लीग में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इस मैच में गेल ने 104 रनों की नाबाद पारी खेली।गेल ने मैच के बाद दिए बयान में इस बात पर भी जोर देकर निराशा जताई कि नीलामी में पहले दो बार नाम लिए जाने के बावजूद किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा और इससे उन्हें काफी दुख हुआ। अंत में पंजाब ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।गेल ने कहा, ""मैं हमेशा से प्रतिबद्ध था। कई लोग कहेंगे कि गेल को अभी बहुत कुछ साबित करना है, क्योंकि उसे नीलामी में पहले दो बार घोषणा किए जाने पर किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। हालांकि, मैं यह कहूंगा कि सहवाग ने मुझे चुन कर आईपीएल को बचा लिया।""पंजाब और सहवाग द्वारा एक खिलाड़ी के तौर पर उनकी कीमत समझे जाने से गेल काफी खुश हैं और उन्हें आशा है कि वह सहवाग की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। गेल ने कहा, ""आईपीएल के 11वें संस्करण में मेरे लिए यह एक अच्छी शुरुआत है। मुझे लगातार दो बार मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। सहवाग ने एक साक्षात्कार में कहा था कि अगर गेल दो मैच जीत लेगा, तो उन्हें लगेगा कि उन्होंने गेल पर जो पैसा लगाया था वह जाया नहीं हुआ। मैं अब सहवाग से अन्य लक्ष्यों के बारे में बात करूंगा।

 

Tags: IPL , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD