Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सांसद अनुराग ठाकुर ने सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा का अवाहदेवी से किया शुभारम्भ

Listen to this article

5 Dariya News (सिद्धार्थ पंडित)

हमीरपुर , 14 Apr 2018

Last updated on: Apr 14, 2018, 00:00 IST

सांसद अनुराग ठाकुर ने आज भोरंज  विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अवाहदेवी में प्रयास संस्था के माध्यम से दवा उॉक्टर और उपचार, अस्पताल आपके द्वार  मुहिम के तहत सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस एसएमएस सेवा के अंतर्गत मोबाईल बैन  में एक एमबीबीएस  और एक बीएएमएस डॉक्टर के अलावा नर्स, फार्मासिस्ट लैब टैक्रिशियन तथा वाहन चालक होंगे जो लोगों के  घर द्वार पहुंचकर न केवल  विभिन्न प्रकार के रोगों की  निशुल्क जांच करेंगे बल्कि  मौके पर उनका ईलाज भी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मोबाईल अस्पतताल में 40 से भी अधिक बीमारियों की जांच और ईलाज की सुविधा मुफत में उपलब्ध होगी।  उन्होंने कहा कि यह अपने आप में एक अनूठी शुरूआत है जिसके अंतर्गत रोगी अस्पताल नही जाएगा बल्कि अस्पताल खुद चलकर रोगी के पास आएगा तथा उसकी बीमारी की जांच कर  मुफत ईलाज करेगा। उन्होंने बताया कि प्रयास संस्ािा के माध्यम से इस चलते फिरते अस्पताल में विभिन्न प्रकार की 40 बीमारियों तथा टैस्टों की जांच व उपचार किया जाएगा जिसमें केएफटी,एलएफटी, हिमटॉलाजी टैस्ट, इलैक्ट्रोलाईटस टैस्ट, लिपिड प्रोफाईल टैस्ट , शूगर तथा हैपेटाईटिस के निशुल्ट टैस्ट किए जाएंगे।  अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस मुहिम के अंततर्गत मोबाईल अस्पताल का सबसे अधिक लाभ दिहाड़ी- मजदूरी करने वाले लोगों  के अतिरिक्त दलितों, बुजुर्गों, महिलाओं ओर गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को मिलेगा जिससे उनका समय तथा धन की बचत होगी और दिहाड़ीदार लोगों को अपनी दिहाड़ी भी नहीं गंबानी पड़ेगी। 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ तथा नीरोग रहे इसके लिए आज डा0 भीम राव अंबेडकर के जन्म दिन पर सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की शुरूआत की गई है तथा पहले चरण में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के  तीनों आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों भोरंज, झंडूता तथा चिंतपूर्णी के लोगों को घर द्वार पर मोबाईल मैडीकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि  देश के संविधान के निर्माता डा0 भीमरॉव अंबेडकर ने गरीबों, दलितों  तथा मजदूरों के हित के लिए लड़ाई लड़ी। आज उनकी जयंति पर देश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसलिए आज इस एसएमएस सेवी की शुरूआत भी  बिना किसी जात-पात के आधार पर समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए की गई है ताकि सभी स्वस्थ व नीरोग रहें।  उन्होंने बताया कि इसके बाद संसदीय क्षेत्र के अन्य सभी विधानसभ क्षेत्रों को कवर  किया जाएगा तथा यह चलता फिरता अस्पताल विभिन्न प्रकार के रोगों  से ग्रस्त लोगों की उनके घर द्वार पर जाकर  न केवल जांच करेगा बल्कि निशुल्क ईलाज भी करेगा। उन्होंने कहा कि  सरकारी तथा प्राईवेट अस्पताल में इन टैस्टों की जांच करवाने के लिए कम से कम  5 से 7 हजार रूपए का खर्च आता है ।  उन्होंने कहा कि एसएमएस सेवा के अंतर्गत इनकी पूर्णतया निशुल्क  जांच व उपचार होगा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में महिलाओं के लिए प्रयास संस्था के माध्यम से इस सेवा के तहत   विभिन्न प्रकार की  स्वास्थ्य सुविधाओं को जोडऩे के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर भोरंज विधानसभा क्षेत्र की विधायिका कमलेश कुमारी, प्रदेश एससी मोर्चा के अध्यक्ष डा0 सिकंदर कुमार,  बीएमओ डा0 आके अग्रिहोत्री,नरेन्द्र अत्री, दाड़ी पंचायत के प्रधान कुशल चंदेल, ग्राम पंचायत चंबोह की प्रधान प्रोमिला देवी, जीपी बगवाड़ा के प्रधान संजीव, राज कुमार वर्मा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।           

 

Tags: Anurag Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD