Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

सरकार लोगों के दरबाजे तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का निवारण कर रही है- अब्दुल रहमान कोहली

मंत्री ने त्रेआठ में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया, सड़क परियोजना के लिए 11 लाख रु. की राशि जारी की

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 08 Apr 2018

Last updated on: Apr 08, 2018, 00:00 IST

सरकार द्वारा शुरू किये गये बड़े जन पहुंच कार्यक्रम को जारी रखते हुए पशु एवं भेड पालन मंत्री अब्दुल रहमान कोहली ने आज राजौरी जिले में कालाकोट के त्रेआठ क्षेत्र में मेंढर गलां तथा बिनाला के दूरदराज के गावों में पहुंचकर यहां जनसस्या निवारण शिविर का आयोजन किया।जिला प्रशासन राजौरी के वरिश्ठ अधिकारियों की एक टीम मंत्री के साथ थी।पहाडी तथा दूरदराज के क्षेत्रों के अल्पसंख्यक लोगों ने मंत्री को अपनी दैनिक समस्याएं बताईं। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों को पारदर्शी, जबावदेही तथा सूशासन उपलब्ध करवाने हेतु सरकार लोगों के दरबाजे तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का निवारण कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं से पूरी तरह से जागरूक है तथा इनका कम से कम समय में निवारण करने हेतु आवश्यक प्रयास किये जा रहे हैं।मंत्री ने लोगों से आगे आकर उनके कल्याण हेतु शुरू की गई योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया तथा कहा कि लोगों के लाभ हेतु केन्द्र सरकार से उदार राशि के साथ सरकार द्वारा कईं लोक कल्याण योजनाएं शुरू की गईं हैं। उन्हांने अधिकारियों पर बल देते हुए कहा कि लोगों को इन योजनाओं के बारे में जागरूक करने हेतु दूरदराज के क्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजित करें, क्योंकि सरकार जम्मू व कश्मीर राज्य के कल्याण हेतु वचनबद्ध है।एक दिवसीय जनता दरबार के दौरान पहाडी तथा दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों ने पेयजल, सडक सम्पर्क, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं के विस्तार, रोजगार अवसर, बिजली आदि जैसे विभिन्न मुददे उठाये।मंगों पर प्रतिक्रिया जताते हुए मंत्री ने त्रेआठ में एक छोटी  सड़क के निर्माण हेतु अपने सीडीएफ से 11 लाख रु. की राशि जारी की। उन्होंने लोगों की समस्याओं को कम करने हेतु तत्काल कुछ निर्णय लिये। जबकि कुछ समुदायिक तथा सामुहिक समस्याओं में मंत्री ने लोगों को उनकी जायज मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया।

 

Tags: Abdul Gani Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD