Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अपने जीवन की कदर-ओ-कीमत इन्सान के ही हाथ में : निरंकारी बाबा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

अम्बाला , 14 Jan 2014

Last updated on: Jan 14, 2014, 00:00 IST

अज्ञानता के कारण मन में उत्पन्न हुए भेद-भाव और संकीर्णताओं को समाप्त करके इन्सान अपने जीवन का एक एक पल इस प्रकार से बिताए कि उसकी जीवन यात्रा न केवल स्वयं के लिए बल्कि समाज के लिए भी कल्याणकारी साबित हो ताकि इसके जीवन की कीमत पड़ जाए और इसके लिए हर युग में यही सिद्धान्त रहा है कि इन्सान ने अपने जीवन की कदर-ओ-कीमत स्वयं ही डालनी है यह किसी अन्य पर निर्भर नहीं ये उद्गार निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने आज यहां हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए ।निरंकारी बाबा ने आगे कहा कि नव वर्ष के अवसर पर हम सभी मिल कर यही कामना करें कि पूरे विश्व में शान्ति, खुशी व मिलवर्तन का भाव उदय हो जिससे पूरी धरती का हम रूप निखार पायें और इस मानवता का संवार पायें । 

कल रात को मनाए गए लोहड़ी के त्यौहार की चर्चा करते हुए निरंकारी बाबा जी ने कहा कि लोहड़ी की इंगलिश में स्पैलिंग लिए जायें तो इसका अर्थ यह निकलता है लो-हरि अर्थात हरि को अर्थात प्रभु परमात्मा को जीवन में अपना लो इसका एहसास कर लो लेकिन किसी चीज का जब तक आभास नहीं होता तब तक उसका एहसास किया जाना असम्भव है इसलिए परमपिता परमात्मा का एहसास करने से पूर्व इसका आभास करना जरूरी है। इस धरती पर समय समय पर आए गुरू पीर पैगम्बरों ने यही पैगाम संसार को लोगों को दिया। लोहड़ी के त्यौहार पर जो आग जलाई जाती है उसमें हमें अपनी संकीर्णतायें और एक दूसरे के प्रति वैर द्वैष का भाव जला दें और बदले में मन में प्यार, नम्रता, दया, करूणा का वास करें। इससे पूर्व यहां के ज़ोनल इन्चार्ज श्री टेक चन्द जी ने सर्वत्र साधसंगत की ओर से निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी का अम्बाला में पधारने पर स्वागत किया। यहां के संयोजक श्रीमति मनजीत कौर जी ने इस अवसर पर उपस्थित अम्बाला जिले के अतिरिक्त यमुनानगर, चण्डीगढ़ कुरूक्षेत्र, मोहाली, कैथल, करनाल आदि के शहरों व गांवों से हजारों की संख्या में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का भी धन्यवाद किया । 

 

Tags: nirankari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD