लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चौ. जुल्फकार अली ने विधायक ऐजाज मीर तथा दिलावर मीर की उपस्थिति में विधायक ऐजाज मीर तथा दिलावर मीर की उपस्थिति में 95 करोड़ रु. की लागत वाली स्वास्थ्य एवं सड़क क्षेत्रों की दर्जनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए नींव पत्थर रखा।जिला विकासायुक्त राजौरी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी, एफसीएसएंडसीए निदेशक आर.ए. इंकलाबी, जेकेपीसीसी के एमडी वकार शुन्थु, एसएसपी युगल मन्हास, पीडब्ल्युडी के एसई मजीद खान, पीएमजीएसवाई के एसई ऐ.के. गंडोत्रा, इंजीनियरिंग विभाग के एक्सईएन तथा जिला एवं क्षेत्रीय अधिकारी इन अवसर पर उपस्थित थे।मंत्रियों ने इन परियोजनाओं को निर्धारित समय के भीतर पूरा करने के अलावा कार्यान्वयन में कार्य की गुणवत्ता तथा पारदर्षिता बनाये रखने के निर्देष दिये तथा कहा कि वे इन परियोजनाओं को पूरा करने की निगरानी करेंगे जिससे राजौरी के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलंेगी तथा जिले को बेहतर सम्पर्क उपलब्ध होगा।जीएमसी के रैजीडैंषन ब्लाक का नींव पत्थर रखने के उपरंात कालेज के चालू कार्य का निरीक्षण किया। सम्बंधितों को भारतीय चिकित्सा परिशद के निर्देषों के अनुसार जिला अस्पताल राजौरी के ढांचे को बढ़ाने हेतु इसके उन्नयन के लिए राषि अनुमान लगाने के निर्देष दिये गये ताकि षीघ्र कक्षा कार्य षुरू किया जा सके।जनसभा से सम्बोधित करते हुए नईम अख्तर ने कहा कि सडकें आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होने राज्य के दूरदराज के हिस्सों को बेहतर तथा टिकाऊ सड़क सम्पर्क उपलब्ध करवाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।चौ. जुल्फकार अली ने कहा कि सड़कें सम्पर्क उपलब्ध करवाने के साथ साथ रोजगार, समाज, स्वास्थ्य तथा षिक्षा सेवाओं तक पहुंच कर विस्तृत विकास सुनिष्चित करने हेतु भी महत्वपूर्ण हैं।