Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

दूसरी फूड सेफ्टी मोबाइल वैन को स्वास्थय मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने झंडी देकर किया रवाना

306 डाक्टरों की किया जायेगा भर्ती , 92 रुरल् मैडीकल अफ़सर आऐंगे स्वास्थय विभाग में - ब्रह्म मोहिंदरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (कुलजीत सिंह)

अमृतसर , 05 Apr 2018

Last updated on: Apr 05, 2018, 00:00 IST

आज स्वास्थय और परिवार कल्याण मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने सिविल अस्पताल अमृतसर में दूसरी फूड सेफ्टी मोबाइल वैन को झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि पहली फूड सेफ्टी मोबाइल वैन को मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया था जो रोपड़ और मोहाली में काम कर रही है। उन्होंने  कहा कि यह वैन गांव-गांव में जायेगी और खाने की जांच करेगी। यह वैन मौके पर ही दूध की फैट, यूरिया, हल्दी, फायल कोटिड बफऱ्ी आदि की भी जांच करके रिपोर्ट देगी। स्वास्थय मंत्री ने बताया कि यह फूड सेफ्टी वैन माझे में हर महीने लगभग 500 के करीब सैंपल लेगी और 3-4 महीने यहां ही अपनी सेवाएं मुहैया करवाएगी। स्वास्थय मंत्री ने बताया कि इस वैन में दो टैकनीकल सुपरवाइजऱ होंगे जो मौके पर ही रिपोर्ट देंगे।स्वास्थय मंत्री ने प्रैस पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये कहा कि यह दूसरी फूड सेफ्टी वैन है जो पंजाब को मिली है क्योंकि पंजाब के लोग मिलवाटी खाने-पीने वाली वस्तुएँ प्रति बहुत जागरूक हैं। उन्होंने बताया कि यह फूड सेफ्टी वाहन आने से मिलावटखोरों पर शिकंजा कसा जायेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति फ़ोन करके इस वैन को बुला कर दूध, दही, पनीर, पानी के सैंपल मुफ़्त टैस्ट करवा सकता है। स्वास्थय मंत्री ने बताया कि भारत में पंजाब पहला राज्य है जिसने 6 शिशस्र स्ड्डद्घद्गह्ल4 ड्डश्चश्च लांच किया है। इस एप को डाउनलोड करके कोई भी व्यक्ति ऑन लाईन जानकारी प्राप्त कर सकता है। 

स्वास्थय मंत्री ने बताया कि फूड सेफ्टी मोबायल वैन में 40 के करीब टैस्ट मौके पर ही करके उनकी रिपोर्ट दी जायेगी। उन्होंने बताया कि यह बफऱ्ी पर लगे वर्क की जांच भी करेगी और देखेगी कि वर्क चांदी का है या ऐलमूनियम का है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि वह थोड़े लालच के कारण लोगों की स्वास्थय से खिलवाड़ न करें।श्री ब्रह्म मोहिंदरा स्वास्थय मंत्री ने प्रैस पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये बताया कि डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए जल्दी ही 306 स्पैशलिस्ट डाक्टरों की भर्ती की जायेगी और 92 रुरल् मैडीकल अफ़सर भी जल्दी ही स्वास्थय विभाग के साथ जुड़ेंगे जिससे डाक्टरों की कमी को पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि डाक्टरों का वेतन भी बढ़ाया गया है। अब उनको केवल बेसिक सेलरी ही नहीं बलिक पूरा वेतन भी दिया जायेगा। स्वास्थय मंत्री ने बताया कि जल्दी ही पंजाब में 3300 वैलनैस क्लीनिक खोले जा रहे हैं जहां लोगों की प्राथमिक जांच की जा सकेगी। स्थय मंत्री द्वारा सिविल अस्पताल में ही डैंटल ट्रॉमा सैंटर का उद्घाटन भी किया गया। उन्होंने बताया कि इस डैंटल ट्रॉमा सैंटर को बनाने के लिए मैंने अपने ऐच्छिक फंड में से 10 लाख रुपए दिए हैं। 

उन्होंने बताया कि इस ट्रोमा सैंटर की बहुत ज़रूरत थी जिसको आज पूरा कर दिया गया है। स्वास्थय मंत्री ने अस्पताल की ओपीडी द्वारा दी जा रही सेवाओं पर खुशी जाहिर की। स्वास्थय मंत्री ने बताया कि ऐंटीरैबिज इंजैकशनों की कमी नहीं आने दी जायेगी। इस उपरांत स्वास्थय मंत्री की तरफ से ईएसआई अस्पताल का दौरा भी किया गया और वहां बने नये डैंटल क्लीनिक का उद्घाटन भी किया गया। इस मौके स्वास्थय मंत्री ने बताया कि जब वह पिछली बार आए थे तो उन्होंने वादा किया था कि 1 महीनें  के अंदर-अंदर डैंटल क्लीनिक खोला जायेगा। आज उन्होंने अपना वायदा पूरा कर दिया है।इस अवसर पर श्री ओ पी सोनी, डॉ. राज कुमार वेरका, श्री सुनील दत्ती सभी विधायक, मेयर नगर निगम श्री  करमजीत सिंह रिंटू, श्री जुगल किशोर शर्मा प्रधान कांग्रेस कमेटी शहरी, डॉ. पुनीत गिरधर ओ एस डी  स्वास्थय मंत्री पंजाब, श्री हरदीप सिंह घई सिविल सर्जन, डॉ. शरनजीत कौर डिप्टी डायरैक्टर -कम - डैंटल अफ़सर, डॉ. चरनजीत सिंह, डॉ. नरिन्दर कौर मैडीकल सुपरडैंट ईएसआई अस्पताल भी उपस्थित थे।

 

Tags: Brahm Mohindra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD