Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इराक में मारे गए पंजाबियों के परिवारों को सरकारी नौकरी और 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा

पंजाब सरकार दुख की घड़ी में इन पीडि़त परिवारों के साथ है - नवजोत सिंह सिद्धू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 02 Apr 2018

Last updated on: Apr 02, 2018, 00:00 IST

इराक में इस्लामिक स्टेट हाथों मारे गए 39 भारतियों में से 38 की मृतक अवशेष आज स्थानीय गुरू राम दास हवाई अड्डे पर पहुंच गये। विदेश राज्य मंत्री श्री वी. के. सिंह इराक से हवाई फ़ौज के जहाज़ में ये मृतक शरीर लेकर सीधे अमृतसर पुहंचे। जहां पंजाब सरकार की तरफ़ से स्थानीय निकाय मंत्री स. नवजोत सिंह सिद्धू ने 27 पंजाबियों के  शव प्राप्त किये, जबकि 4 मृतक नौजवान हिमाचल प्रदेश के होने के कारण उनके शव हिमाचल प्रदेश के खाद्य  आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री श्री किशन कपूर लेकर हिमाचल के लिए रवाना हो गए। 7 नौजवान पश्चिमी बंगाल और बिहार से संबंधित थे, जिनके शव यहां से दूसरे हवाई जहाज़ में लेकर श्री वी. के. सिंह अमृतसर से कोलकाता के लिए रवाना हुए। हवाई अड्डे पर प्रैस कांफ्रेंस को संबोधन करते हुये स. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री  पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनको उक्त पीडि़त परिवारों से दुख सांझा करने के लिए विशेष तौर पर भेजा है और उनके आदेश के अनुसार मैं पंजाब सरकार की तरफ से पीडि़त परिवारों के एक-एक सदस्य को योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी और 5 लाख रुपए नकद देने का ऐलान कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से पहले भी उक्त पीडित परिवारों को 20 हज़ार रुपए प्रति माह पैंशन दी जा रही है और सरकार दुख की घड़ी में इन परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि मुझे दुख है कि हमारे बच्चे विदेश की धरती पर काम करते हुए आतंकवादियों के हाथों मारे गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार से मिलकर गलत ढंग से नौजवानों को विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाएगी, जिससे नौजवानों को गुमराह करने वाले इन लोगों को नकेल डाली जा सके। स. सिद्धू ने इस अवसर पर श्री वी. के. सिंह का विशेष धन्यवाद किया, जिनकी कोशिशों स्वरूप इन नौजवानों के शव अपनी धरती पर पहुंच सकें  हैं। 

इस अवसर पर विदेश राज्य मंत्री श्री वी. के. सिंह ने लोगों से अपील की कि वह गलत लोगों के हाथों में आकर अनुचित ढंग से अपने बच्चों को विदेश न भेजें, क्योंकि एजेंटों की तरफ से दिखाए सपने अक्सर सत्य नहीं होते। उन्होंने बताया कि विदेश विभाग ने इराक की फ़ौज के साथ लगातार संबंध रखकर इन नौजवानों का पता लगाया और फिर मृतक शरीर ढूंढे। उसके बाद में डी. एन. ए. रिपोर्टों के आधार पर इनके परिवारों की शिनाख़्त की गई, तब जाकर यह मृतक शरीर भारत आ सके हैं। उन्होंने बताया कि एक भारतीय का डी. एन. ए. पूरा न मिलने के कारण अभी उसका शव भारत नहीं लाया जा सका। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी राज्य सरकार के साथ मिलकर इन परिवारों की हर संभव सहायता करेगी। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा इस अवसर पर शवों को उनके घरों तक पहंचाने और आए हुए माता-पिता और रिश्तेदारों की सुविधा के लिए हर तरह की सहायता की गई। जिला प्रशासन की तरफ से डिप्टी कमिशनर स. कमलदीप सिंह संघा के नेतृत्व अधीन प्रत्येक शव घर तक पहुंचाने के लिए एम्बूलैंस के साथ-साथ एक-एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई थी, जोकि इमीग्रेशन और मैडीकल दस्तावेज़ों की कार्यवाही पूरी करवा के शव लेकर रवाना हुए।  इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री विजय सांपला, लोक सभा सदस्य स. गुरजीत सिंह औजला, विधायक स. हरप्रताप सिंह अजनाला, श्री लाली मजीठिया और अन्य हस्तियां भी पीडि़त परिवारों के साथ हमदर्दी का प्रगटावा करने के लिए पहुंचे हुए थे। जिला प्रशासन की तरफ से अतिरिक्त मुख्य प्रशासक ए. डी. ए. स. तजिंदरपाल सिंह संधू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री रवींद्र सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री सुभाष कुमार, सहायक कमिश्नर मैडम अलका कालिया, एस डी एम श्री नीतीश सिंगला, एस डी एम श्री रजत ऑबराय, एस डी एम श्री विकास हीरा, एस डी एम श्री रवीन्द्र सिंह अरोड़ा, ज्वाइंट कमिश्नर श्री सौरव अरोड़ा और अन्य विभागों के सीनियर अधिकारी भी पीडि़त परिवारों की सहायता के लिए सुबह से ही हवाई अड्डे पर उपस्थित रहे।

 

Tags: VK Singh , Vijay Sampla , Navjot Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD