Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

केरल : मुख्यमंत्री ने जमीन सौदे की सतर्कता जांच की घोषणा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 03 Apr 2018

Last updated on: Apr 03, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को एक जमीन सौदे की सतर्कता जांच की घोषणा की। इस सौदे में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की वयनाड जिला इकाई कथित रूप से शामिल कही जा रही है। एक टीवी चैनल के स्टिंग में कथित रूप से भाकपा और भू-माफिया की मिलीभगत को दिखाने के बाद इस जांच की घोषणा की गई। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भाकपा सत्तारूढ़ वाम सरकार में प्रमुख घटक दल हैं। विजयन ने राज्य विधानसभा को बताया, "यह सरकार भ्रष्टाचार को किसी तरीके से बर्दाश्त नहीं करेगी। इस खास मामले में सरकार ने कुछ गलत नहीं किया है।"उन्होंने कहा, "प्रसारित दृश्यों में एक सरकारी अधिकारी को अपने कर्तव्य से हटने वाला दिखाया गया और राजस्व मंत्री ने पहले ही उठाए गए कदमों की जानकारी दे दी है। हम अब इस मामले में सतर्कता जांच की घोषणा कर रहे हैं।"राजस्व मंत्री ई. चंद्रशेखरन, भाकपा के नेता हैं।इस स्टिंग में खुलासा किया गया है कि एशियानेट टीवी चैनल की टीम एक व्यापारियों का समूह बनकर रिजॉर्ट बनाने के लिए जिले में एक जमीन के टुकड़े की तलाश में है। 

टीम पहले एक रियल एस्टेट ब्रोकर कुंजू मोहम्मद से मिलती है, जो उन्हें वयनाड के डिप्टी कलेक्टर टी. सोमनाथन और भाकपा के कुछ जिलास्तरीय नेताओं से मिलवाता है। इन नेताओं में वयनाड इकाई के सचिव विजयन चेरुकारा शामिल थे। स्टिंग में दिखाया गया है कि कैसे कुंजू, सोमनाथन और चेरुकारा सरकारी जमीन हड़पने के लिए मिलकर प्रयास करते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक वी.डी. सतीशन ने कहा कि स्टिंग में वही दिखाया गया जो हम फिल्मों में देखते हैं। कैसे अधिकारी रिश्वत देने वालों का समर्थन करते हुए जमीन के रिकॉर्डो में हेराफेरी करते हैं। चंद्रशेखरन ने हालांकि सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जब से उन्होंने मंत्री पद संभाला है, सरकार ने विभिन्न लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने के प्रयास के खिलाफ 602 मामले दर्ज किए हैं।वहीं विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला ने कहा कि मंत्री मुद्दे को महत्वहीन बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

 

Tags: Pinarayi Vijayan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD