Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत सुरक्षित पर्यटन स्थल, विदेशी परामर्श पूर्वाग्रह ग्रस्त : के.जे. अल्फोंस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Apr 2018

Last updated on: Apr 03, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय पर्यटन मंत्री के.जे. अल्फोंस का कहना है कि पर्यटन की दृष्टि से भारत के बारे में अंतर्राष्ट्रीय परामर्श (पर्यटन श्रेणी) पक्षपातपूर्ण और गैरजरूरी है, क्योंकि यहां अपराध और हिंसक घटनाएं बहुत कम हैं। अपने कार्यालय में आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटकों के लिए भारत एक आदर्श स्थान है और सरकार भारत के खिलाफ बने नकारात्मक विचारों को खत्म करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, "ज्यादातर परामर्श पक्षपातपूर्ण होते हैं। मैं नस्लीय पक्षपात शब्द का उपयोग नहीं करना चाहता हूं। जैसे असम के लिए परामर्श अभी भी स्तर दो पर है। क्यों? ऐसे परामर्श पूरी तरह अनुचित हैं।"अल्फोंस ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने कई देशों से इस मुद्दे पर बात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नीति भारत को सुरक्षित स्थान प्रस्तुत करने के लिए सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।उन्होंने कहा, "आप जानते हैं कि कुछ घटनाएं काफी खेदजनक हैं, लेकिन उनकी संख्या काफी कम है। असली मुद्दा यह है कि विदेशी मीडिया भारत के खिलाफ बुरी तरह पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाता है।"

यह मुद्दा तब उठा, जब अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने बार-बार अपने नागरिकों से भारत यात्रा के दौरान सावधानी बरतने के लिए कहा है। कथित रूप से उन्होंने यह कदम भारत में अपराध और हिंसा की घटनाओं को देखते हुए उठाया है।अमेरिका ने जनवरी में अपने परामर्श की समीक्षा कर भारत को स्तर दो पर रखा और भारत में बढ़ती वारदातों का जिक्र किया। कनाडा ने भी 21 मार्च को अपने परामर्श में बदलाव करते हुए अपने नागरिकों को भारत यात्रा के दौरान बहुत ज्यादा सतर्क रहने के लिए कहा है। उसके अनुसार भारत में हमेशा आतंकवादी हमले का खतरा रहता है।ब्रिटेन ने भी 21 फरवरी, 2018 को अपने परामर्श में भारत में आतंकवादी खतरे की बात करते हुए ब्रिटिश नागरिकों को भारत में अति सतर्क रहने के लिए कहा है।अल्फोंस के अनुसार, भारत ने खुद को एक आदर्श पर्यटन केंद्र, एक सुरक्षित केंद्र के तौर पर स्थापित किया है। इन परामर्शो के बावजूद साल 2017 में भारत ने एक करोड़ दो लाख विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया।राजस्व की दृष्टि से विदेशी पर्यटकों से आर्जित कोष 20.2 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 27 अरब डॉलर हो गया है।उन्होंने कहा, "इसलिए मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि ये परामर्श पूरी तरह अनुचित हैं।"

 

Tags: KJ Alphons

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD