Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रमेश ध्वाला ने किया ज्वालामुखी अस्पताल का औचक निरीक्षण

लोगों से मिल रही शिकायतों पर उठाया कदम,लोगों ने ब्यान किये अपने दर्द

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

ज्वालामुखी , 01 Apr 2018

Last updated on: Apr 01, 2018, 00:00 IST

सिविल अस्पताल ज्वालामुखी नाम बड़े और दर्शन छोटे साबित हो रहा है रोजाना सैंकड़ों शिकायतें पूर्व मंत्री व विधायक रमेश ध्वाला को रोजाना सुनने को मिलती है और कई बार रमेश ध्वाला ने बी एम ओ रमन पुरी को निर्देश देकर यहां पर मरीजों को मूलभूत सुविधाएं मुुहैया करवाने के निर्देश दिये है परंतु उसके बाबजूद भी लोगों की शिकायतें कम नहीं हो रही है जिस पर आज  रमेश ध्वाला ने भाजपा नेताओं सहित सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में अचानक औचक निरीक्षण किया जिसमें पाया गया कि स्वच्छता अभियान पूरे देश में चल रहा है परंतु यहां पर चारों और सड़ांध भरा बातावरण मरीजों व उनके साथ आये तीमारदारों के लिये परेशानी का सबब बना हुआ है। यहां पर पीने के लिये पानी की व्यवस्था तक नहीं है । भवन की दीवारों से सीलन का प्रभाव है कि दीवारों का पलस्तर भी गिरता जा रहा है। वार्ड के अंदर जो शौचालय बने है उन पर ताले जड़े हुये है। प्रसूति कक्ष के शीशे टूटे पाये गये है। मच्छरों की भरमार है और मरीजों को खाना भी बेहतर नहीं मिलता है इसकी शिकायतें स्वयं मरीजों ने की है। रमेश ध्वाला ने मरीजों का हाल चाल जाना तो उन्होंने कहा कि यहां पर तो फर्श पर पोचा तक नहीं लगाया जाता है। जिस वजह से यहां का वातावरण दूषित रहता है जिससे मरीजों को परेशानी होती है। मरीजों व उनके साथ आये तीमारदारों अंकित कथोग,आशा देवी,कमलेश घलौर,सतीश ज्वालामुखी,राकेश कुमार छोंट,अनीता देवी बस्दी कोहाला,बंटी दरंग,धु्रव कुमार देहरियां,विद्या देवी ज्वालामुखी,कुलदीप कुमार कथोग,सुभाष चंद अंब,फांदी राम सुरानी आदि ने कहा कि वे मरीजों के साथ आये है परंतु इस जर्जर हो रही सराय में चलाये जा रहे इस अस्पताल में मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है उनकी सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। 

यहां पर तो मूलभूत सुविधाएं तक नहीं है न जाने यह भवन कब गिर जाये। भवन की शीशे टूटे है पत्थर खिस्क रहे है दीवारों में सीलन है वातावरण बदबूदार है जिससे इस भवन को तुरंत खाली करके बस अड्डे के समीप मिनी सचिवालय के भवन में अस्पताल को स्थानांतरित करना समय की मांग है । सिविल अस्पताल के साथ 15 फुट गहराई करके मौत का कुआं बना दिया गया है जिसमें कई लोग गिर जाने की वजह से घायल हो चुके है। जमीन के अंदर अस्पताल का भवन बनाने की हवाई योजनाएं बनती रही और हैरानी इस बात की है कि अधिकारी वर्ग ने मुंह तक नहीं खोला । स्थानीय लोगों मास्टर राम स्वरूप शर्मा,बाबू राम,राम लोक धनोटिया,कमल कुमार,विजय मेहता,सुभाष चंद,कुलदीप कुमार आदि ने कहा कि बस अड्डे के पास तीन करोड़ से अधिक की लागत का पुराने अस्पताल परिसर में एन आर एच एम का भवन अस्पताल के नोरम के अनुसार बना था परंतु राजनैतिक द्वेष भावना के चलते उसे तोड़ मरोड़ कर उसके स्वरूप को बदल कर मिनी सचिवालय बना दिया गया और जर्जर हो चुकी सराय जो कभी भी गिर सकती है उसमें मरीजों के लिये अस्पताल बना दिया गया। हैरानी इस बात की है कि अस्पताल की 18 कनाल भूमि दान की थी  उसको भी सचिवालय के नाम स्थानांतरित किया गया और मन्दिर की भूमि जो कानूनी स्थानांतरित नहीं हो सकती उसे भी नियमों को ताक पर रखकर अस्पताल के नाम स्थानांतरित कर दिया गया। जिससे लोगों को परेशानी हुयी चंगर के लोगों को दिक्कतें हुयी। जो घर का खाना,बिस्तर आदि बसों में भेज देते थे उन्हें सौ रूप्ये आटो रिक्शा के खर्च करके बार बार बस अड्डे में दवाई,दूध,कपड़े,फल आदि सामान लेने के लिये पैदल या आटो किराये पर लेकर आना पड़ता है। लोगों ने प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार से आग्रह किया है कि जनता की आवाज को ईश्वर की आवाज मानकर अस्पताल को पुराने स्थान पर स्थानांतरित करके जनता को राहत प्रदान की जाये वरना जनता अपने अधिकार व न्याय की लड़ाई लडऩे पर विवश हो सकती है जिसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।

 

Tags: Ramesh Dhawala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD