Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

सीबीएसई परीक्षा का बहिष्कार करें : राज ठाकरे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Mar 2018

Last updated on: Mar 30, 2018, 00:00 IST

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शुक्रवार को विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के प्रश्न-पत्र लीक होने के कारण सरकार द्वारा दोबारा कराई जा रही "परीक्षा का बहिष्कार" करने के लिए कहा है। अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबांधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी थी, लेकिन अपनी गलती को स्वीकार करने के बजाय वह दोबारा परीक्षा आयोजित करके विद्यार्थियों पर बोझ बढ़ा रही है।ठाकरे ने कहा, "सरकार प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा करने में असमर्थ है और फिर भी विद्यार्थियों को पुन: परीक्षा की पीड़ा को सहन करना पड़ेगा। जब उनकी गलती नहीं तो उन्हें क्यों इस त्रासदी से गुजरना चाहिए।"उन्होंने कहा, "मैं महाराष्ट्र और बाकी देश के सभी सीबीएसई विद्यार्थियों के अभिभावकों से अपील करता हूं कि किसी भी परिस्थिति में आप अपने बच्चों को फिर से परीक्षाओं में बैठने की अनुमति न दें। यदि आप अभी झुककर मान जाते हैं तो आगे आपको और झुकाया जाएगा।"ठाकरे ने इस मुद्दे पर "एकजुट होकर कड़ा रुख" अपनाने के लिए कहा।उन्होंने कहा, "अपनी गलतियों के लिए विद्यार्थियों को पीड़ित करने से पहले सरकार को अपने तंत्र को सही करने का संदेश देना चाहिए। अगर माता-पिता अभी झुक जाते हैं और विद्यार्थियों को फिर से परीक्षा देनी होती है तो ऐसी गलतियां भिविष्य में भी होंगी।"ठाकरे की यह टिप्पणी बुधवार को कक्षा 12वीं के अर्थशास्त्र और कक्षा 10वीं के गणित के प्रश्न-पत्र के लीक होने की सूचना मिलने के बाद आई है।

 

Tags: Raj Thackeray

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD