भाजपा सांसद बोले- कालनेमि राक्षस है राज ठाकरे.. भगवान राम की सौगंध अयोध्या में नहीं घुसने दूंगा

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा सांसद बोले- कालनेमि राक्षस है राज ठाकरे.. भगवान राम की सौगंध अयोध्या में नहीं घुसने दूंगा

Brij Bhushan Sharan Singh, Member of Parliament, Kaiserganj, Uttar Pradesh, President, Wrestling Federation of India, Raj Thackeray
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अयोध्या , 10 May 2022

Last updated on: May 10, 2022, 00:00 IST

राज ठाकरे 5 जून को रामलला के दर्शन करने अयोध्या आ रहे हैं। लेकिन अयोध्या से भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह राज के इस दौरे के खिलाफ लगातार मोर्चा खोल रहे हैं। बृज भूषण शरण सिंह ने खुला एलान कर दिया है कि वह राज ठाकरे को अयोध्या में नहीं घुसने देंगे। बृज भूषण  राज ठाकरे को अयोध्या दौरे से पहले ही रोकने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बृज भूषण शरण सिंह मंगलवार को गोंडा में ठाकरे को रोकने के लिए साधू-संतों का बड़ा सम्मेलन करेंगे। जिसमें उन्हें को रोकने को लेकर चर्चा होगी। खबर है कि इस सम्मेलन में अयोध्या के साधू-संत भी शामिल हो सकते हैं। अगर मनसे प्रमुख माफी मांगते हैं, तभी उन्हें अयोध्या में आने दिया जाएगा। लेकिन अगर राज माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें आयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। वहीं अब बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे को कालनेमि और दुष्ट बताते हुए मंच से चैलेंज देते हुए कहा कि राज ठाकरे को अयोध्या में घुसने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि कि राज ठाकरे हिंदूवादी नहीं कालनेमि हैं।

राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगो फिर अयोध्या आओ, वरना यूपी में घुसने नहीं दूंगा। राज ठाकरे ने हमेशा उत्तर भारतीयों के खिलाफ बोला है, उन्हें मारा है। अब अचानक इनका रूप परिवर्तन हो गया है कालनेमि की तरह और ये अयोध्या दर्शन के लिए आने चाहते हैं। इनकी गुंडागर्दी अब हम देखेंगे।बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि ये छोटा मोटा नहीं बल्कि आंदोलन होगा, मैं किसी भी कीमत पर राज ठाकरे को लखनऊ एअरपोर्ट से बाहर नहीं आने दूंगा। सड़क-रेल सब घिरे रहेंगे। भाजपा सांसद ने अपने कार्यकर्ताओ को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भगवान राम की सौगंध खाते हैं कि राज ठाकरे को अयोध्या नहीं आने देंगे। उत्तर भारतीयों को अपमानित करने वाले राज ठाकरे को हाथ जोड़कर माफी मांगनी ही होगी।

 

Tags: Brij Bhushan Sharan Singh , Member of Parliament , Kaiserganj , Uttar Pradesh , President , Wrestling Federation of India , Raj Thackeray

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD