राज ठाकरे की CM उद्धव को खुली चेतावनी: उद्धव..मेरे सब्र का इम्तेहान मत लो, सत्ता आती जाती रहती है

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज ठाकरे की CM उद्धव को खुली चेतावनी: उद्धव..मेरे सब्र का इम्तेहान मत लो, सत्ता आती जाती रहती है

Uddhav Thackeray , Maharashtra Chief Minister , Chief Minister of Maharashtra , Shiv Sena, Raj Thackeray, MNS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

महाराष्ट्र , 10 May 2022

Last updated on: May 10, 2022, 00:00 IST

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच दुश्मनी नई नहीं है। लेकिन इस बार मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा के पाठ वाले मुद्दे ने इनकी दुश्मनी को और गहरा कर दिया है। MNS प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर आक्रामक तेवर अपना लिए हैं। राज ठाकरे ने एक बार फिर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चेतावनी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर आगाह किया है कि वो उनके सब्र का इम्तेहान न लें। जी हां राज ने लिखा, उद्धव ठाकरे हमारे धैर्य का अंत मत देखो। सत्ता का क्या है?  सत्ता आती जाती रहती है। कोई भी सत्ता का ताम्र पत्र लेकर नही आता। उद्धव ठाकरे, तुम भी नहीं! आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर विवाद को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने सैकड़ों मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इसी के चलते राज ठाकरे नाराज है।

राज ने ट्वीट कर लिखा-  मेरे द्वारा सभी देशवासियों से मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर उतारने की  अपील करने के बाद महाराष्ट्र राज्य सरकार ऐसा व्यवहार कर रही है जैसे बौखला गई हो।  देश के सर्वोच्च न्यायालय और विभिन्न राज्यों के उच्च न्यायालयों द्वारा दिए गए निर्णयों को लागू करने के लिए मेरे मनसे सैनिकों ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने का आंदोलन शुरू किया। इसलिये  मेरे  28,000 महाराष्ट्र सैनिकों को निरोधक कार्रवाई के नोटिस जारी किए गए, हजारों को तड़ीपार किया गया और कई को जेल में डाल दिया गया। राज ठाकरे ने लिखा, पिछले एक हफ्ते मेरे मन में सवाल उठ रहा है  कि कैसे राज्य सरकार महाराष्ट्र के सैनिकों को दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है।  क्या राज्य सरकार या पुलिस ने कभी मस्जिदों में छिपे हथियार और आतंकियों को खोजने के लिए ऐसा गिरफ्तारी अभियान चलाया है?  पुलिस हमारे संदीप देशपांडे और कई अन्य कार्यकर्ताओं की तलाश कर रही है जैसे कि वे पाकिस्तान के आतंकवादी हों। पूरा देश और जनता दे रहे हैं। मुझे राज्य सरकार से केवल एक ही बात कहनी है;  हमारे धैर्य का अंत मत देखो।  सत्ता आती जाती रहती है।

 

Tags: Uddhav Thackeray , Maharashtra Chief Minister , Chief Minister of Maharashtra , Shiv Sena , Raj Thackeray , MNS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD