राज ठाकरे को मिला धमकी भरा लेटर, MNS नेता बोले- राज ठाकरे को कुछ हुआ तो पूरा 'महाराष्ट्र' जलेगा

Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

राज ठाकरे को मिला धमकी भरा लेटर, MNS नेता बोले- राज ठाकरे को कुछ हुआ तो पूरा 'महाराष्ट्र' जलेगा

Raj Thackeray , Maharashtra Navnirman Sena , Maharashtra Navnirman Sena President , Uddhav Thackeray , Loudspeaker Row
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

महाराष्ट्र , 12 May 2022

Last updated on: May 12, 2022, 00:00 IST

राज ठाकरे को धमकी भरा खत मिला है। MNS नेता बाला नंदगांवकर ने राज ठाकरे को मिले धमकी भरे एक पत्र को महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल से बुधवार को मुलाकात की और इस संबंध में कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं मीडिया से बात करते हुए नंदगांवकर ने  कहा कि यदि मनसे प्रमुख को कोई नुकसान पहुंचा, तो राज्यभर में इसके परिणाम दिखेंगे।नंदगांवकर ने कहा कि ठाकरे के कार्यालय को एक पत्र मिला, जो हिंदी में लिखा है और इसमें उर्दू के कुछ शब्द शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस पत्र में ठाकरे की इस चेतावनी का जिक्र किया गया है कि यदि अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल जारी रखा गया, तो मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजायी जाएगी। गृह मंत्री ने कहा है कि वह पुलिस आयुक्त से बात करेंगे। अब वे आवश्यक कदम उठाएंगे, लेकिन यदि राज ठाकरे को तनिक भी नुकसान पहुंचा, तो महाराष्ट्र जलेगा।

राज्य सरकार को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए और मसले को गंभीरता से लेना चाहिए।नंदगांवकर ने बताया कि उन्होंने इस पत्र को लेकर मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे से मंगलवार को मुलाकात की थी।  मनसे प्रमुख और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग करते रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धमकी भरे इस पत्र के संबंध में कालाचौकी थाने में IPC की धारा 507 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज ठाकरे ने पिछले महीने चेतावनी दी थी कि राज्य में मस्जिदों से चार मई तक लाउडस्पीकर हटा दिए जाएं। यदि मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए जाते हैं तो वो मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

 

Tags: Raj Thackeray , Maharashtra Navnirman Sena , Maharashtra Navnirman Sena President , Uddhav Thackeray , Loudspeaker Row

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD