Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी में हरियाणा की 6 मुक्केबाजों ने जीता स्वर्ण पदक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 30 Mar 2018

Last updated on: Mar 30, 2018, 00:00 IST

दूसरी युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के अंतिम दिन शुक्रवार को एक बार फिर हरियाणा की महिला मुक्केबाजों ने अपना दबदबा दिखाया और फाइनल में पहुंचीं राज्य की सभी छह मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पुरुषों में एसएससीबी के मुक्केबाजों का वर्चस्व रहा। एसएससीबी के पुरुष मुक्केबाजों ने 10 में से नौ स्वर्ण पर कब्जा जमाया।हरियाणा की जोनी (57-60 किलोग्राम भारवर्ग) बीते साल स्वर्ण से चूक गई थीं, लेकिन इस साल वह पूरे आत्मविश्वास से रिंग में उतरीं और 5-0 के अंतर से जीत हासिल करते हुए सोने के तमगे पर कब्जा जमाया।जोनी को बीते साल भारत में आयोजित विश्व युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में जगह नहीं मिली थी, लेकिन अब उनके लिए अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में हिस्सा लेने का रास्ता खुल सकता है।अपने वर्ग का खिताब जीतने के बाद जोनी ने कहा, "मैं बीते साल युवा चैम्पियनशिप के फाइनल में हार गई थी और इसी कारण मैं विश्व चैम्पियनशिप में नहीं खेल सकी थी। 

इस साल मैं राष्ट्रीय चैम्पियन बनना चाहती थी और इसके लिए मैंने काफी मेहनत की। मैंने अपना सौ फीसदी प्रदर्शन किया और अब उम्मीद है कि मुझे अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में देश के लिए खेलने का मौका मिल सकेगा।"57 किलोग्राम भारवर्ग में विश्व युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली साक्षी ने सबकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए स्वर्ण जीता और एक बार फिर राष्ट्रीय चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।लेकिन, विश्व चैम्पियनशिप में ही 69-75 किलोग्राम भारवर्ग में रजत जीतने वाली निहारिका गोनेला को उत्तर प्रदेश की आस्था पाहवा के हाथों हार मिली।पुरुष वर्ग में एसएससीबी के मुक्केबाजों ने सभी 10 वर्गों के फाइनल में जगह बनाई और नौ में जीत हासिल की। 81 किलोग्राम भारवर्ग में सतेंद्र सिंह को हार मिली, लेकिन बाकी के वर्गों में एसएससीबी के मुक्केबाज हावी रहे। सतेंद्र को दमन एवं दीव के रौनक ने हराया।दिन के पहले मुकाबले (46-49 किलोग्राम भारवर्ग) में एस. बारुन सिंह ने आर. साईं कुमार (एपी) को 4-1 से हराते हुए अपनी टीम को पहला स्वर्ण दिलाया। बारुन की सफलता को दोहराते हुए भावेश कट्टमीणी ने नाओथोई सिंह को 5-0 से हराते हुए 52 किलोग्राम भारवर्ग का स्वर्ण अपने नाम किया। 

इसी तरह 56 किलोग्राम भारवर्ग में आकाश कुमार ने पवन गुरुं ग (उत्तराखंड) को 5-0 से हराया।इसके बाद अंकित ने अक्षय कुमार (हरियाणा) को 4-1 से हराते हुए 60 किलोग्राम वर्ग का खिताब अपने नाम किया। 64 किलोग्राम भारवर्ग में आकाश ने मोहित (हरियाणा) को 4-1 से हराया जबकि 69 किलोग्राम भारवर्ग में विजयदीप ने निखिल दुबे (महाराष्ट्र) को 4-1 से मात दी । 75 किलोग्राम भारवर्ग में नितिन ने ईशमत सिंह (उत्तर प्रदेश) को 5-0 से हराकर अपनी टीम को एक और स्वर्ण दिलाया।81 किलोग्राम भारवर्ग में रौनक के हाथों सत्येंद्र सिंह की 5-0 से शिकस्त ने एसएससीबी के स्वर्ण जीतने के क्रम पर ब्रेक लगाया, लेकिन 91 किलोग्राम भारवर्ग में हिम्मत सिंह ने लक्ष्वाय चहर (राजस्थान) को 5-0 से परास्त कर अपनी टीम को आठवां स्वर्ण दिलाया। इसके बाद 91 किलोग्राम से ज्यादा भारवर्ग में अमन ने मोहित (हरियाणा) को हराकर अपनी टीम को नौवां स्वर्ण दिलाया।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD