Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चौ. लाल सिंह ने कठुआ में पहली मुफ्ती मोहम्मद सईद मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया

मंत्री ने कहा सरकार राज्य में खेल ढांचे को विकसित करने हेतु वचनबद्ध है

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 29 Mar 2018

Last updated on: Mar 29, 2018, 00:00 IST

वन एवं पर्यावरण मंत्री चौ. लाल सिंह ने आज कठुआ स्टेडियम में पहली मुफ्ती मोहम्मद सईद मेमोरियल गोल्ड कप स्टेट लीग फुटबाल प्रतियोगिता का उदघाटन किया।जम्मू व कश्मीर राज्य खेल परिशद द्वारा प्रायोजित यह प्रतियोगिता जम्मू एंड कश्मीर फुटबाल एसोसिएशन (जेकेएफए) के बैनर के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसमें जम्मू, कठुआ, हीरानगर, बिलावर तथा बसोहली के शीर्श फुटबाल कल्ब भाग ले रहे हैं।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुफ्ती मोहम्मद सईद एक स्वपनदर्शी नेता थे तथा उन्हें राज्य के युवाओं से बडी अपेक्षाएं थीं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुफ्ती साहब के नाम पर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन कर आयोजकों ने एक सराहनीय कार्य किया है।राज्य को लम्बा चौड़ा खेल ढांचा उपलब्ध करवाने में वर्तमान सरकार के प्रयासों को बताते हुए मंत्री ने कहा कि उभरते खिलाडियों के लिए रंजीत सागर झील के निकट विश्व स्तर खेल सुविधाओं के निर्माण हेतु बसोहली में 200 कनाल भूमि प्राप्त की गई है।उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने खेल गतिविधियों के प्रोत्साहन हेतु विभिन्न कदम उठाये हैं तथा इस सम्बंध में कईं राश्ट्रीय और अंतर्राश्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं है जिससे हमारे युवाओं को अन्य खिलाडियों के साथ प्रतिस्पर्धा का अवसर प्राप्त होता है।यह प्रतियोगिता, जिसमें 30 टीमें भाग ले रही हैं, लीग आधार पर खेली जा रही हैं। ओपनिंग मैच शाहीन फुटबाल कल्ब जम्मू तथा जम्मू युनाईटेड फुटबाल के बीच खेला गया। ज्केएफए के प्रधान जेड.ए. ठाकुर, डीएफए जम्मू के जिला प्रधान शेख महमूद, डीएफए श्रीनगर के जिला प्रधान फियाज अहमद सोफी, वन विभाग के विभिन्न एचओडी, सम्बंधित डीएफओ तथा गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Chaudhary Lal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD