Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चौ. लाल सिंह ने जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 01 Apr 2018

Last updated on: Apr 01, 2018, 00:00 IST

वन एवं पर्यावरण मंत्री चौ. लाल सिंह ने आज बल देते हुए कहा कि वर्तमान शासन के दौरान कठुआ जिले में सभी पहलुओं में अधिक विकास देखने को मिला है तथा सरकार शहरी ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु वचनबद्ध है। मंत्री ने यह बात आज कठुआ में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में सम्बोधित करते हुए कही। कठुआ, बसोहली तथा हीरानगर से आये विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मंत्री को पानी, बिजली आपूर्ति, राशन वितरण, हैंड पम्प लगाने, मनरेगा के लंबित भुगतानों तथा दूर-दराज के क्षेत्रों में सड़क सम्पर्क बढ़ाने के साथ नया बीपीएल सर्वेक्षण करने सम्बंधित अपनी समस्याऐं बताईं।मंत्री ने लोगों द्वारा उठाये गये मुद्दों पर प्रतिक्रिया जताते हुए सम्बंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का समयबद्ध निवारण करने हेतु उचित कदम उठाने के निर्देश जारी किये। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीण लोगों के मध्य सभी सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा ताकि वे इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें। 

मंत्री ने लोगों से अपने क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं को लागू करने में कार्यकारी एजेंसियों को पूरा सहयोग देने के लिए कहा। उन्होंने उन्हें विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर प्रयास करने की सलाह भी दी। समाज के दलित वर्गो के सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार लाने तथा उन्हें समाज सुरक्षा उपलब्ध करवाने हेतु राज्य तथा केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किये गये विभिन्न प्रयासों को बताते हुए मंत्री ने सभी अिकारियों को पीएमएवाई के तहत घरों के निर्माण, आईएचएचएल के निर्माण, विधवा/ दिव्यांग पेंशन तथा एसएमएएस के तहत बीपीएल वर्ग में आने वाली लडकियों के विवाह के लिए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई विŸा सहायता से सम्बंधित लोगों को जानकारी देने में अपने प्रयासों को बढाने के लिए कहा।निदेशक सामाजिक वानिकी अश्वनी गुप्ता, एफपीएफ निदेशक मोहम्मद आसिफ, पीसीबी के सदस्य सचिव समीर भारती, सीसीएफ जम्मू फारूक गिलानी, संरक्षक वन ईस्ट सर्कल ख्वाजा कमरउदीन, एडीसी बसोहली संजय गुप्ता, सम्बंधित डीएफओ, सीईओ, अभियंता, तहसीलदार एवं अन्य जिला अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Chaudhary Lal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD