Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हाईकोर्ट द्वारा पहली विशेष एनआरआई अदालत स्थापित करने को मंजूरी-मजीठिया

12वें प्रवासी भारतीय दिवस में पंजाब सरकार की ओर से की शिरकत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 08 Jan 2014

Last updated on: Jan 08, 2014, 00:00 IST

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा राज्य में पहली विशेष एनआरआई अदालत स्थापित करने सम्बन्धी मंजूरी दे दी गई है जोकि केवल एवं केवल प्रवासी भारतीयों से सम्बन्धित केसों की ही सुनवाई करेगी।आज यहां 12वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर पंजाब की प्रतिनिधितता करते हुए पंजाब के राजस्व एवं प्रवासी भारतीय मामले मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने बताया कि हाई कोर्ट द्वारा मंजूरी के बाद अब पंजाब सरकार द्वारा आगामी कैबिनेट बैठके दौरान पहली विशेष एनआरआई अदालत की स्थापना सम्बन्धी प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी जायेगी। जिससे प्रवासी भारतीयों की पच्चास वर्ष पुरानी मांग पूरी होगी। 

सम्मेलन दौरान सम्बोधित करते हुए स. मजीठिया ने विदेशों में  प्रवासी भारतीयों पर लगातार हो रहे हमलों पर गंभीर चिन्ता व्यक्त करते हुए केन्द्रीय विदेश मंत्रालय को कहा कि वह इस सम्बन्धी अन्य देशों से तुरन्त बातचीत करें। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे मामलों में अन्य देशों को कठोर संदेश देना चाहिए।विदेशों में सिक्खों की गलत पहचान के कारण हो रहे हमलों सम्बन्धी स. मजीठिया ने कहा कि 9/11 के बाद अन्य सम्प्रदायों से पहचान सम्बन्धी भ्रम होने के कारण सिक्ख समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने केन्द्रीय विदेश मंत्रालय से मांग की कि वह सिक्खों की पहचान सम्बन्धी विदेशियों को बतानेे के लिए विशेष अभियान आरम्भ करें। उन्होंने कहा कि पहले भी पंजाब सरकार द्वारा इस सम्बन्धी केन्द्र सरकार को प्रार्थनाएं की गई हैं परन्तु अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। 

इस अवसर पर स. मजीठिया द्वारा कनाडा के मंत्री श्री टिम उप्पल, न्यूजीलैण्ड से संसद सदस्य कमलजीत सिंह बख्शी और कैनेडियन राजदूत स्टीवर्ट जीबैक के साथ पंजाब द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। उन्होंने प्रवासी पंजाबियों को पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुविधा के लिए उठाये कदमों सम्बन्धी भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन करवाया गया जिसमें औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख घरानों और अनेकों बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया । उन्होंने बताया कि उद्योगपति पंजाब के बुनियादी ढांचे एवं निवेश की असीम संभावनाओं से बहुत प्रभावित हुए हैं जिससे पंजाब के औद्योगीकीकरण का ओर विकास होगा।उन्होंने कहा कि गत एनआरआई सम्मेलन दौरान प्रवासी भारतीयों के साथ विचार विमर्श के बाद पंजाब सरकार द्वारा अनेकों कदम उठाये गये हैं जिस तहत गत दिवस ही पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल द्वारा चौबीस घण्टे कार्य करने वाले वैबपोर्टल की शुरूआत की गई है। यह पोर्टल पूरी तरह प्रवासी भारतीयों को समर्पित है। इसके अतिरिक्त पंजाब पुलिस में एनआरआई केसों के लिए अलग विंग स्थापित किया गया है जिसका नेतृत्व आईजीपी रैंक का अधिकारी करता है। उस तहत 11 एनआरआई पुलिस थाने और एक हजार से अधिक पुलिस जवान कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि चार ओर एनआरआई पुलिस थाने स्थापित किये जा रहे हैं। 

मजीठिया ने बताया कि जायदाद सम्बन्धी झगड़ों के हल के लिए भी वर्तमान कानूनों को संशोधित किया गया है। इसके अतिरिक्त पावर ऑफ अटार्नी को एमबोस  करने के लिए वित्तायुक्त राजस्व के साथ साथ डिवीजनल आयुक्तों और उपायुक्तों को भी अधिकारित किया गया है।इस अवसर पर उनके द्वारा फिजी के पूर्व प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी, कनाडा के पूर्व मंत्री हरब धालीवाल, ब्रिटिश कोलम्बिया के पूर्व प्रीमियर उज्जल दोसांझ, न्यूजीलैण्ड से जज अजीत सरवण सिंह और प्रमुख उद्योगपति संत सिंह छत्तवाल से बातचीत करके उनको 10 और 11 जनवरी को हो रहे प्रवासी पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने का  निमंत्रण दिया गया। 

 

Tags: bikram singh majithia , bikramjit singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD