Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

शहरी विकास मंत्री ने 2.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित मेला गा्रऊंड स्टेज डोहब का किया उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 27 Mar 2018

Last updated on: Mar 27, 2018, 00:00 IST

शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों के आधारभूत ढंाचे को विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। सरकार राज्य में युवा सेवाओं एवं खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए कृतसंकल्प है ताकि युवाओं की ऊर्जा का राष्ट्र-निर्माण तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन की दिशा में सकारात्मक सदुपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रदेश में बहुद्देशीय अन्तरंग खेल परिसरों, खेल मैदानों व अन्य ढांचागत सुविधाओं के निर्माण पर जोर दे रही है। वे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पंचायत डोहब में छिंज मेले के समापन समारोह के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए बोल रही थीं।श्हरी विकास मंत्री ने कहा कि मानवता के पूर्ण विकास के लिए पुरातन को सहेज कर नवीन को अपनाना होगा ताकि भावी पीढ़ी अपनी समृद्ध संस्कृति एवं मूल्यों के साथ जुड़े रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि मेलों में खेल प्रतियोगिताओं एवं कुश्तियों के आयोजन से लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ ग्रामीण प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने एवं उभारने के लिए मंच भी मिलता है। 

मेला  ग्राऊंड स्टेज का किया उद्घाटन

इससे पूर्व शहरी विकास मंत्री ने 2.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित मेला ग्राऊंड स्टेज डोहब का उद्घाटन किया।

घोषणाएं

शहरी विकास मंत्री ने अखाड़ा मैदान में लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये तथा मेला कमेटी को 10 हजार रुपये देने की घोषणा की।

यह रहे विजयी

इस दौरान बड़ी माली के विजेता बराड़ अमृतसर को छः हजार रुपये उपविजेता छतड़ी के राजू को पांच हजार रुपये तथा छोटी माली के लिए नवनीत शर्मा व प्रवेश शर्मा ने 5100 रुपये दिये। छोटी माली के विजेता अमृतसर के हर्ष को इकतीस सौ व उपविजेता जौंटा के शामू को दो हजार रुपये देकर सम्मानित किया।इससे पूर्व डोहब पंचायत के प्रधान करतार चंद ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा डोहब पंचायत व मेला आयोजकों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष अश्वनी शास्त्री, स्थानीय प्रधान अनीता देवी, उपप्रधान सुशील सेठी, बीडीसी सदस्य रविदत शर्मा, सजंय शर्मा, महेन्द्र चौधरी, रमन कुमार, रविन्द्र चौधरी, राकेश मनु, अश्वनी चौधरी, तिलक चौधरी, तिलक शर्मा, ओंकार शर्मा, सुनील धीमान, शमशेर, चमन, सुग्रीव, तेजा, मनोज कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Sarveen Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD