Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

ज्वालामुखी में यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ नवरात्र संपन्न

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 25 Mar 2018

देश दुनिया में अपनी दिव्यता के लिये मशहूर शक्तिपीठ ज्वालामुखी में विशव शांति के लिये आयोजित यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ नवरात्र संपन्न हो गये। यज्ञ में ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला व मंदिर न्यास के सदस्य व प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की।  रविवार को नवमी के दिन यहां श्रद्धलुओं ने दर्शन कर पूजा अर्चना की। बड़ी तादाद में श्रद्धालु यहां दिन भर डटे रहे। मंदिर प्रशासन  की ओर से नवरात्र मेला के दौरान यहां आयोजित यज्ञ में आज पूर्णहुति डाली गई। वैदिक मंत्रोचारण के साथ विशेष पूजा में मंदिर के पुजारियों ने भाग लिया। इस दौरान ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला, मंदिर न्यास के सदस्य भी उपस्थित रहे। नवमी के दिन ज्वालामुखी में विशेष पूजा की जाती है।  जिसमें बड़ी तादाद में स्थानीय लोग भी भाग लेते हैं।  मंदिर में विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया । इस अवसर पर कन्या पूजन भी किया गया।विशेष बात यह है कि ज्वालामुखी मंदिर गर्भग्रह में आमतौर पर यज्ञ नहीं होता। नवरात्र के दौरान अंतिम नवरात्र को नवमी के दिन यहां यज्ञ होता है।  इस दुलर्भ दिन के लिये साल भर इंतजार करना पड़ता है। 

पंडित प्रबल शास्त्री ने बताया कि  नवरात्र के नवें दिन माँ दुर्गा के नवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा होती है ।  उन्होंने बताया कि आज ज्वालामुखी में पूर्णाहुति के साथ नवरात्र संपन्न हो गये।  उन्होंने बताया  कि दुर्गा की नवम शक्ति का नाम सिद्धि है। ये सिद्धिदात्री हैं। सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली माता इन्हीं को माना गया है। उन्होंने बताया कि  मार्कण्डेय पुराण के अनुसार अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्रकाम्य, ईशित्व और वशित्व ये आठ सिद्धियां होती हैं। देवी पुराण के अनुसार भगवान शिव ने इन्हीं की कृपा से सिद्धियों को प्राप्त किया था। इन्हीं की अनुकम्पा से भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ था। इसी कारण वह संसार में अद्र्धनारीश्वर नाम से प्रसिद्ध हुए। माता सिद्धिदात्री चार भुजाओं वाली हैं। इनका वाहन सिंह है। ये कमल पुष्प पर आसीन होती हैं। इनकी दाहिनी नीचे वाली भुजा में चक्र, ऊपर वाली भुजा में गदा और बांयी तरफ नीचे वाले हाथ में शंख और ऊपर वाले हाथ में कमल पुष्प है। नवरात्रि पूजन के नवें दिन इनकी पूजा की जाती है। भगवती सिद्धिदात्री का ध्यान, स्तोत्र व कवच का पाठ करने से 'निर्वाण चक्र' जाग्रत हो जाता है।

 

Tags: RAMESH DHAWALA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD