ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने आज ज्वालामुखी निर्वाचन क्षेत्र के मझीण राजकीय डिग्री कालेज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुये छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ समाज सेवा में भी बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्रवान किया। उन्होंने युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। हमारा समाज उसी सूरत में बेहतर हो सकता है। जब हमारे बच्चे संस्कार वान बनें। रमेश धवाला ने अफसोस जताया कि कांग्रेस शासन काल में मझाीण में आनन फानन में ही प्राईमरी स्कूल में डिग्री कालेज खुलवा दिया गया। लेकिन आज यह भवन गिरने के कगार पर है। उन्होंने कालेज प्रशासन को संबधित विभाग के साथ सांमजस्य बिठाकर जल्द ही भवन की डीपीआर बनाने को कहा। धवाला ने बताया कि सरकार ने कालेज भवन के लिये राज्य सरकार ने 75 लाख रूपये की राशी मंजूर की है। उन्होंने कहा कि आने वाले बरसात के मौसम से पहले न केवल इसकी डीपीआर तैयार होनी चाहिये,बल्कि निर्माण कार्य भी शुरू किया जाना चाहिये। धवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर की गतिशील नेतृत्व में प्रदेश में एक मजबूत सरकार का गठन हुआ है तथा क्षेत्रवाद, जातिवाद इत्यादि संकीर्ण सोच को दरकिनार करके सरकार द्वारा प्रदेश के सभी क्षेत्रों का सामान विकास सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए नई योजनाएं कार्यन्वित की जा रही हैं। इस अवसर पर कालेज प्रिङ्क्षसपल ने कालेज की वार्षिक रिर्पोट पढ़ी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चमन पुंडीर, कार्यकारी अध्यक्ष विजय मेहता, शहरी अध्यक्ष राम स्वरूप शास्त्री ,महामंत्री जे पी चौधरी,विमल चौधरी , राजू ठाकुर व दीपक खौला मौजूद रहे।