Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

डीसी राकेश प्रजापति ने फरनौल से किया हमीरपुर आगे बढ़ो, हमीर उत्कर्ष योजना का शुभारंभ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

हमीरपुर , 24 Mar 2018

Last updated on: Mar 24, 2018, 00:00 IST

हमीरपुर जिला हिमाचल प्रदेश का सबसे साक्षर जिला है परन्तु बेटी बचाओ अर्थात लिंगानुपात में काफी पीछे है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बात उपायुक्त हमीरपुर राकेश प्रजापति ने ग्राम पंचायत बाड़ी फरनौल में हमीरपुर आगे बढ़ो हमीर उत्कर्ष योजना का शुभारंभ करने के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि योजना के तहत इस पंचायत में नई जन्म लेने वाली बेटियों को जिला प्रशासन द्वारा उनके नाम 21 हजार रूपए की एफडी व उनकी शादी पर 21 हजार रूपए की आर्थिक मदद मुहैया करवाई जाएगी तथा उनके घर के पास सोलर लाईट व पक्के रास्ते का निर्माण करेगा।उपायुक्त ने कहा कि इस पंचायत में सभी घरों के बाहर जिला प्रशासन द्वारा उनके के बाहर महिला मुखियों के नाम की पटिटका लगाएगा। उपायुक्त ने सभी उपस्थित महिलाओं से इस अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आहवान किया। उन्होंने सभी महिलाओं से आग्रह किया कि वे इस मौेके पर शपथ लें कि वे कभी भी अपने परिवार में लिंग प्रशिक्षण व भु्रण हत्या नहीं होने देंगी तथा बेटा-बेटी में कभी भी भेदभाव नहीं करेंगी। उपायुक्त ने कहा कि वे बेटियों के जन्म के उपरांत बेटियों का सही ढंग से पालन-पोषण करने सही पढ़ाई व समाज में बेटियों को समानता दिलाने के लिए प्रत्यनशील रहेंगी।

इस मौके पर राजकीय उच्च पाठशाला बाड़ी फरनौल के मुख्याध्यापक विजय गौतम ने जिला प्रशासन के साथ पहल करते हुए कहा कि जब भी कोई बेटी उनके स्कूल में दाखिला लेगी तो वह अपनी ओर से बेटी के नाम 51 सौ रूपए तथा और यदि उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलता है तो वह 51 हजार रूपए देंगे। उपायुक्त ने राजकीय उच्च पाठशाला में चारदिवारी का निर्माण करने के लिए प्राकलन तैयार करने भी निर्देश जारी किए। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से इस पंचायत में 8 नई जन्मी बच्चियों पूर्वी मेहता, काम्या, देवांशी, रिया राणा, शानवीं, परिनिधी, गुंजन, शरन्या के नाम  21-21 हजार की एफडी व पंजाब नैशनल बैंक हमीरपुर के सौजन्य से 8 स्कूली छात्राओं पलक, ईशा, अल्पना, श्रृष्टि, मनीषा, संजना, खुशी, प्रिया को स्कूल बैग व पठन-पाठन की सामग्री दी। आईसीडीएस  विभाग हमीरपुर के सौजन्य से 7 छात्राओं को कापियां व पंैसिल भी उपहार स्वरूप दी गई।जिला कार्यक्रम अधिकारी टीआर आचार्य ने मुख्यातिथि का स्वागत क रने के साथ विभाग द्वारा महिलाओं के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी । पंचायत प्रधान चंपा देवी ने पंचायत में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।इस अवसर पर एसडीएम अरिंदम चौधरी, बीडीओ अस्मिता ठाकुर, तहसीलदार मित्रदेव, मुख्य लीड बैंक प्रबन्धक जीसी भाटिया, बीडीसी सदस्य कल्पना चोपड़ा, बाल विकास परियोजना अधिकारी मोनिका नैंटा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

 

Tags: DC HAMIRPUR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD