कृशि मंत्री गुलाम नबी लोन हंजूरा ने आज नई दिल्ली में आयोजित कृशि उन्नति किसान मेले का उद्घाटन किया।‘2022 तक किसान की आमदनी दोगुनी‘ के विशय पर किसान मेले को कृशि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया जिसमें राज्यभर से प्रगतिषील किसानों ने भाग लिया।म्ंत्री ने कहा कि इस तरह के मेलों को आयोजित करने का उद्देष्य किसानों को नई प्रोद्यौगिकी के बारे मे षिक्षित करना है ताक उनकी आमदनी में बढोतरी हो सके।म्ंत्री ने कहा कि नई प्रोद्यौगिकियों का प्रचलन किसान के जीवन को सरल बनाता है।उन्होंने कहा कि इस तरह के किसान मेले आयोजित किये जाने चाहिए ताकि किसानों को कृशि क्षेत्र में उपयोग जाने के लिए नई प्रोद्यौगिकियों के बारे में जानकारी मिल सके।मंत्री ने कहा कि वह आधुनिक प्रोद्यौगिकियां का प्रचलन का जम्मू व कष्मीर राज्य को कृशि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है।