रक्षा मंत्री के साथ मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए कुपवाड़ा-करनाह मार्ग पर साधना टनल के निर्माण के मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए सांसद मुजफ्फर हुसैन बेग ने आज रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।सांसद नजीर अहमद लावे, मीर फयाज, विधायक राजा मंजूर, एमएलसी जाविद मिर्चल भी प्रतिनिधिमंडल में षामिल थे। सदस्यों ने मंत्री को कुपवाड़ा, विशेष रूप से करनाह के लोगों को पेष आने वाली समस्याओं के बारे में से अवगत कराया क्योंकि करनाह मार्ग भारी बर्फबारी के चलते छह महीने से अधिक समय तक बंद रहता है।उन्होंने कहा कि साधना में टनल का निर्माण सड़क को एक सर्व ऋतु लिंक बना देगा और जहां तक रक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण है, इसके अलावा लोगों के जीवन को बचाने में मदद करेगा।उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में साधना में हिमस्खलन में दस नागरिक और एक सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) अधिकारी मारे गए थे।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने टनल के निर्माण के बारे में पहले से ही उनसे संपर्क किया है और सुरंग के निर्माण के संबंध में चर्चा की है।रक्षा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को गंभीरता से सुना और कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले ही उनके साथ इस मुद्दे को उठाया है और आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर विचार होगा।