Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अगले चार वर्षों में आईआईटी, एनआईटी को 1 लाख करोड़ रुपये तक की वित्‍तीय सहायता दी जाएगी : डॉ. सत्‍यपाल सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Mar 2018

Last updated on: Mar 20, 2018, 00:00 IST

केन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास (एचआरडी) राज्‍य मंत्री श्री सत्‍यपाल सिंह ने 19 मार्च, 2018 को आईआईटी भुवनेश्‍वर के छठे दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन में कहा कि आईआईटी जैसे संस्‍थानों को भी उच्‍च शिक्षा के 100 शीर्ष वैश्विक संस्‍थानों में अपना स्‍थान बनाना चाहिए।मंत्री महोदय ने कहा कि इस दिशा में कई तरह के प्रयास किये जाने चाहिए जैसे कि भारतीय संस्‍थानों में अंतर्राष्‍ट्रीय विद्यार्थियों एवं संकाय (फैकल्‍टी) की मौजूदगी होनी चाहिए, इनमें अनुसंधान एवं नवाचार विश्‍व के सर्वश्रेष्‍ठ संस्‍थानों के अनुरूप होने चाहिए, इनमें भौतिक सुविधाएं किसी से भी कमतर नहीं होनी चाहिए, इत्‍यादि।मंत्री महोदय ने स्‍नातक करने वाले 295 विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की परिकल्‍पना के अनुसार ‘नए भारत’ के लिए राष्‍ट्र निर्माण में मदद हेतु इन प्रतिभाशाली युवाओं पर भरोसा कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि रोबोटिक्‍स, वर्चुअल रियल्‍टी, क्‍लाउड टेक्‍नोलॉजी, बिग डेटा, कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) और अन्‍य प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय प्रगति के जरिए भारत में निकट भविष्‍य में चौथी औद्योगिक क्रांति का सूत्रपात होने के आसार नजर आ रहे हैं। श्री सिंह ने बताया कि उनका मंत्रालय तकनीकी शिक्षा में और अधिक गुणवत्‍ता और उत्‍कृष्‍टता के लिए प्रतिबद्ध है।मंत्रालय ने शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी प्रणालियों के पुनरुत्‍थान (राइज) का शुभारंभ किया है, जिसका उद्देश्‍य अगले चार वर्षों के दौरान आईआईटी, एनआईटी, आईआईएसईआर को एक लाख करोड़ रुपये तक की वित्‍तीय सहायता मुहैया कराना है।मंत्री महोदय ने अत्‍यधिक महत्‍व की बुनियादी बातों से लेकर अप्‍लायड क्षेत्रों तक के विस्‍तृत विषयों, विशेषकर लाल मिट्टी और फ्लाई ऐश का इस्‍तेमाल कर पर्यावरण अनुकूल भू-बहुलक (जियो-पॉलीमर) कंक्रीट के विकास के लिए औद्योगिक कचरे के उपयोग पर आईआईटी भुवनेश्‍वर में किए गए अनुसंधान कार्यों की सराहना की। भू-बहुलक कंक्रीट का उपयोग पर्यावरण अनुकूल इमारतों, पुलों, सड़कों और अन्‍य टिकाऊ भौतिक परिसंपत्तियों के निर्माण में किया जा सकता है।

 

Tags: Satya Pal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD