Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कांग्रेस झूठे एवं मनघड़त आरोप लगाकर मुझे बदनाम करने की ताक में - मजीठिया

बिक्रम सिंह मजीठिया
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 06 Jan 2014

Last updated on: Jan 06, 2014, 00:00 IST

पंजाब के राजस्व एवं लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि पंजाब कांग्रेस उनको झूठे एवं मनघड़त आरोपों द्वारा बदनाम करने की साजिश रच रही है। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि जगदीश भोला एक माना हुआ अपराधी है जिसको पंजाब पुलिस ने 8 महीने की लंबी एवं कठोर तलाश के बाद दिल्ली के समीप मूरथल से काबू किया। यदि पंजाब  पुलिस को राजनीतिक सरप्रस्ती होती तो पुलिस उसको क्यों पकड़ती?मजीठिया ने कहा कि यह सबके सामने है कि भोला कई महीने से फरार था और उस विरूद्ध पुख्¸ता सबूत मौजूद हैक्ं। ऐसा व्यक्ति, जो माना हुआ अपराधी है और जिसे संभावी तौर पर उमर कैद की सज़ा हो सकती है, वह अब ऐसे संगीन दोष लगा रहा है। यह सब उसकी सोची समझी चाल है क्यों जो उसके पास ऐसा दोष लगाने का पहल बहुत समय था पर उसने ऐसा कुछ नहीं किया।

मजीठिया ने कहा कि ऐसा लगता है कि ऐसे अपराधियों का सहारा लेकर पंजाब कांग्रेस उनकी छवि को नीचा करने की साजि़श  रच रही है। उन्होंने कहा कि भोले जैसे संगीन अपराधी बारे भलीभांत जानने के बावजूद भोले के साथ-साथ अब पंजाब कांग्रगेस भी उन्हें झूठे  दोषों द्वारा बदनाम करने के रास्ते पर चल पड़ृी है हालांकि कांग्रेस को पता है कि कभी भी किसी ड्रग मामले संबंधी पुलिस जांच में मेरा नाम सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि बल्कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान वाजवा का नाम ड्रग, देश विरोधी गतिविधियों ओर भूमि घोटालों आदि में सामने आया है। उन्होंने कहा कि संकीर्ण राजनीति उद्धेश्यों के लिए कांग्रेस को संगीन अपराधियों का सहारा लेना नहीं शोभा देता, यदि कांग्रेस का ग्राफ नीचे गिरा है और उसमें गुटबाज़ी पैदा हुई है तो उसे किसी अन्य के चरित्र को झूठे आरोप लगा कर दागदार करने का कोई अघिकार नहीं।

मजीठिया ने कहा कि ‘बल्कि पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में शिअद - भाजपा गठजोड़ सरकार द्वारा नशे विरूद्ध आंरभ किये अभियान तहत ही भोले को काबू किया जा सका है। नशे को ना बर्दाश्त करने की राज्य सरकार की इस नीति तहत राज्य में 15000 गिरफतारियां करके नशा तस्करी को पूरी तरह रोका गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान तहत किसी भी बड़े से बड़े शख्श जो आरोपी पाया गया हो, को छोड़ा नही गया और इसलिए ही बौखलायी कांग्रेस संगीन अपराधियों द्वारा लगाये जा रहे ऐसे झूठे आरोपों का सहारा ले रही है।’उन्होंने कहा कि आज एक तस्कर ही जांच करने वाला बन रहा है। कल को भोले जैसे संगीन अपराधी नशा तस्करी के लिए गांधी परिवार को जिम्मेवार ठहरा सकता है। इसलिए यह पता लगाया जाना आवश्यक है कि यह साजिश कौन बना रहा है और इसके पीछे किसका हाथ है। 

 

Tags: bikram singh majithia , bikramjit singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD