Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विपिन सिंह परमार ने दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 16 Mar 2018

Last updated on: Mar 16, 2018, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री विपिन सिंह परमार वीरवार देर सांय शिमला के उपनगर ढली स्थित मूक एवं बधिर स्कूल पहुंचे और वहां दिव्यांग बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।श्री परमार ने कहा कि राज्य सरकार विशेष रूप से सक्षम बच्चों के हितों पर ध्यान दे रही है और इन बच्चों की शिक्षा व्यवस्था, खान-पान व रहन-सहन की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बच्चों की देखभाल कर रहे कर्मियों व अध्यापकों को इन बच्चों के कल्याण के लिये समर्पण की भावना से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि ये बच्चे हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। इन बच्चों में कोई न कोई प्रतिभा अवश्य होती है, आवश्यकता है तो केवल उसे निखारने की। उन्होंने कहा कि बहुत से दिव्यांग बच्चे समाज में आम नागरिकों के समान योगदान कर रहे हैं। अनेक दिव्यांगजन सरकारी सेवा क्षेत्र में अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।श्री परमार ने इस अवसर पर बच्चों के साथ संवाद किया और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ‘आप दूसरों की तरह समाज के लिये विशेष हैं’ और अच्छा जीवन जीने के लिये आगे बढ़ने की सोच तथा कुछ कर पाने का ज़ज्बा होना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिव्यांग बच्चों को फल, सब्जियां, केक व मिठाईयां इत्यादि वितरित की। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

 

Tags: Vipin Singh Parmar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD