Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

स्‍मार्ट इंडिया हैकाथॉन के अंतर्गत मानव संसाधन विकास मंत्रालय नवोन्‍मेष परियोजनाओं को पूरा करने के लिए पूर्ण सहयोग देने को प्रतिबद्ध : डॉ. सत्‍यपाल सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Mar 2018

Last updated on: Mar 15, 2018, 00:00 IST

मानव संसाधन विकास राज्‍य मंत्री डॉ. सत्‍यपाल सिंह ने आज कहा कि किसी भी देश का भविष्‍य अनुसंधान और नई खोजों को आगे बढ़ाने पर निर्भर है और विभिन्‍न क्षेत्रों में नये-नये अविष्‍कारों से करोड़ों लोगों को लाभ मिलता है। डॉ. सिंह आज नई दिल्‍ली में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्‍मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2017 की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।डॉ. सिंह ने अपनी संबद्ध परियोजनाओं में उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए हैकाथॉन की सभी टीमों को बधाई दी और आशा व्‍यक्‍त की कि ये अनुसंधान परियोजनाएं वास्‍तविकता बन जाएंगी तथा सफल स्‍टार्ट अप होंगी। उन्‍होंने कहा कि इस देश के सामान्‍य व्‍यक्ति का जीवन बदलने में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग सक्षम है और देश का भविष्‍य इस बात पर निर्भर करता है कि हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किस प्रकार अपने ज्ञान का उपयोग करते हैं। ये नवोन्‍मेष परियोजनाएं विभिन्‍न मंत्रालयों और विभागों के लिए लाभदायक होंगी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अपना पूरा सहयोग देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि धन की कमी के कारण कोई परियोजना बंद न हो।स्‍मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2017 के अंतर्गत अनुसंधान परियोजनाओं के लिए विभिन्‍न विश्‍वविद्यालयों/विभागों की 55 टीमों को चुना गया था। 

ये अनुसंधान परियोजनाएं नागर विमानन मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय और इसरो जैसे विभिन्‍न वि‍भागों की जरूरत के मुताबिक बनाई गई हैं। 55 टीमों में से करीब 40 टीमें इस परियोजनाओं की दिशा में बहुत अच्‍छा कार्य कर रही हैं। आज समीक्षा बैठक में विभिन्‍न अनुसंधान टीमों ने अपनी परियोजनाओं के बारे में डॉ. सत्‍यपाल सिंह को नवीनतम जानकारी दी। अधिकतर टीमें परियोजना के अंतिम चरण में हैं। अपने सपनों का डिजिटल भारत निर्मित करने और राष्‍ट्र निर्माण से अपने युवाओं को जोड़ने के लिए स्‍मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2017 की शुरूआत की गई थी। करीब 30 विभिन्‍न सरकारी विभाग/मंत्रालय सहयोगी के रूप में शामिल हैं। इनमें रेल मंत्रालय, विदेश, इस्‍पात, डाक सेवाएं, इसरो, एनसीपीसीआर आदि शामिल हैं। पहली बार सरकारी विभाग छात्रों के साथ प्रत्‍यक्ष रूप से जुड़े हैं और उन्‍हें अपनी कार्य क्षमता में सुधार लाने, राजस्‍व हानि और भ्रष्‍टाचार को रोकने के लिए डिजिटल समाधान तैयार करने की चुनौती दे रहे हैं।अपने समापन भाषण में डॉ. सिंह ने कहा कि अधिकतर टीमों ने हैकाथॉन शुरू होने के बाद से कड़ी मेहनत की है और वे अभिनव समाधान के साथ आगे आए हैं। उनके समाधान की परिणति सफल स्‍टार्ट अप में होगी और उन्‍हें सफल उद्यमी बनाएगी।  

 

Tags: Satya Pal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD