Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

 

एसी कमरों में नहीं, चौपालों में बनती है हमारी योजनाएं : रमन सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर (छत्तीसगढ़) , 11 Mar 2018

Last updated on: Mar 11, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रविवार को अपनी रेडियोवार्ता 'रमन के गोठ' में कहा कि हमारी योजनाएं मंत्रालय के एयर कंडीशन्ड कमरों में नहीं बल्कि गांव, गरीब और किसानों के बीच चौपालों में बैठकर बनती हैं।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, "ग्राम सुराज से लोक सुराज अभियान तक और जनदर्शन से लेकर गांवों के भ्रमण तक मुझे आम जनता से जो जानकारी मिलती है, वही हमारी आगामी बजट का आधार बनती है। उन्होंने श्रोताओं को बताया कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष मुख्यमंत्री पेंशन योजना शुरू करने का भी निर्णय लिया है।"डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में लगातार वृद्धि हो रही है। वित्तीय वर्ष 2003-04 में राज्य का बजट सिर्फ नौ हजार 270 करोड़ रुपये था, जो आगामी वर्ष 2018-19 में बढ़कर 83 हजार 189 करोड़ रुपये हो गया है। हमारे 15वें साल का यह बजट हमारे ही प्रथम वर्ष की तुलना में नौ गुना बढ़ा है। बजट का यह आकार निरंतर विकास का सूचक है। मुख्यमंत्री ने कहा, " किसानों के लिए राज्य सरकार ने नए बजट में 13 हजार 480 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो पिछले साल से 29 प्रतिशत ज्यादा है। अनुसूचित जाति और जनजाति वर्गो के लिए नए बजट में बीस हजार 645 करोड़ रुपये रखे गए हैं।"

मुख्यमंत्री ने अपनी रेडियो वार्ता में कहा, "नए बजट में छह कृषि महाविद्यालय जशपुर, छुईखदान, कोरबा, कुरूद, गरियाबंद और महासमुंद में खोलने का भी प्रावधान किया गया है।" मुख्यमंत्री ने लोक सुराज अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अभियान में जनता को सरकार के पास नहीं आना पड़ता, बल्कि सरकार स्वयं जनता तक पहुंचती है। मुख्यमंत्री ने रमन के गोठ की 31वें कार्यक्रम में श्रोताओं को 11 मार्च से शुरू हुए और 31 मार्च तक चलने वाले प्रदेश व्यापी लोक सुराज अभियान के तीसरे चरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रत्येक दस ग्राम पंचायतों के बीच एक समाधान शिविर लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश की 35 लाख महिलाओं में से अब तक 18 लाख महिलाओं को सिर्फ दो सौ रुपये के पंजीयन शुल्क पर रसोई गैस कनेक्शन दिया जा चुके हैं। उन्हें डबल बर्नर चूल्हा और भरा हुआ सिलेंडर भी मुफ्त दिया जा रहा है। साथ ही रमन सिंह ने कहा कि स्कूल जाने वाली बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए शुचिता योजना के तहत उन्हें सेनेटरी नेपकिन भी दी जा रही है। प्रथम चरण में 20 जिलों के दो हजार सरकारी स्कूलों में सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीनें और भस्मक मशीनें लगाई गई और तीन लाख बेटियों को इस योजना से जोड़ा गया है।उन्होंने कहा, "अब प्रदेश के सभी हाई स्कूलों और कॉलेजों में यह मशीन लगाएंगे ताकि दस लाख बेटियां इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।"

 

Tags: Raman Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD