Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विधायक रमेश धवाला ने बजट को सराहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 10 Mar 2018

Last updated on: Mar 10, 2018, 00:00 IST

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने नये साल के बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग सहित किसानों, बागवानों, कामगारों, युवाओं, कर्मचारियों तथा महिलाओं का कल्याण सुनिश्चित बनाया गया है।धवाला ने दूध खरीद में एक रुपये प्रति लीटर की वृद्धि तथा देशी गाय पालन के लिए सामान्य श्रेणी के बीपीएल किसानों के लिए 50 प्रतिशत उपदान के निर्णय गरीब हितकारी बताया। व महिला सशक्तिकरण तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के शुभारंभ का भी स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 70 प्रतिशत या अधिक अक्षमता वाले व्यक्तियों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 750 रुपये महीना तथा 70 वर्ष या अधिक आयु वाले व्यक्तियों की पेंशन बढ़ाकर 1300 प्रतिमाह करने के प्रयास को भी सराहनीय बताया। उन्होंने दिहाड़ीदारों के वेतन को बढ़ाकर 225 रुपये प्रतिमाह, अनुबंध कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि तथा अंशकालिक जलवाहकों, मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं, एसएमसी अध्यापकों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायकों तथा जल रक्षकों के मानदेय में वृद्धि करने के निर्णय से कई लोगों को लाभ होगा।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत एक या दो कन्या वाले परिवारों के लिए सघन देखभाल पैकेज को 1,75,000 रुपये से बढ़ाकर 2,50,000 रुपये करने तथा कन्याओं की स्वास्थ्य देखभाल के लिए 75 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के निर्णय से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की देखभाल में सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त आईजीएमसी शिमला में किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्णय प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में मील का पत्थर साबित होगा।भाजपा विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित ‘जल से कृषि को बल’ बहाव सिंचाई तथा सौर सिंचाई योजनाओं से प्रदेश के किसानों तथा बागवानों की सिंचाई जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना को संभव बनाने के लिए नए, लघु तथा मध्यम उद्योगों को पहले पांच वर्षों के लिए बिजली कर को कम करने, भूमि को पट्टे पर देने की समयावधि को बढ़ाने तथा बिजली कर में छूट देने के निर्णयों की भी सराहना की। इसी प्रकार प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए घोषित विभिन्न कदमों से प्रदेश की आय में वृद्धि होगी तथा युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर होंगे।

 

Tags: RAMESH DHAWALA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD