Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

उजागर कमियों से हुए बड़े बैंकिंग फ्रॉड

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

08 Mar 2018

Last updated on: Mar 08, 2018, 00:00 IST

बैंक धोखाधड़ी के नित नए और हैरत अंगेज मामले सामने आने से अगर किसी का भरोसा टूट रहा है तो उस आम भारतीय का जिसका भरोसा खुद से ज्यादा अपने बैंक पर रहा है। ये बात अलग है कि सरकार ने नीरव मोदी की धोखाधड़ी के सामने आते ही एक कानून का हथियार तैयार कर लिया है, लेकिन उससे भी बड़ा सवाल यह कि क्या भारत में घोटालेबाजों की संपत्तियों को जब्त करने के बाद डूबा पैसा लौट पाएगा?नीरव मोदी के मामले ने बैंकिंग सिस्टम की चूलें हिला कर रख दी हैं। यकीनन यह सवाल भी उठेंगे कि क्या एक मामूली सा डिप्टी मैनेजर रैंक का अधिकारी इतना बड़ा धोखा कर सकता है? शायद सभी कहेंगे नहीं क्योंकि तमाम बैंकिंग सिस्टम यहां तक कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के होने के बावजूद सबसे अहम उस रिजर्व बैंक की निगरानी जो कि सरकार की तरफ से सरकार के लिए सभी बैंकों पर न केवल कड़ी निगरानी और नियंत्रण रखता है, बल्कि गलत गतिविधियों को जांचने, रोकने और पकड़ने के लिए जवाबदेह है फिर भी यह सब हो जाए, यकीनन व्यवस्थाओं की बड़ी चूक है जिसने भारत के पूरे बैंकिंग सिस्टम की साख और तौर-तरीकों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सबको पता है कि वित्तीय लेन-देन की कार्यप्रणाली विश्वास और भरोसे की होती है। भरोसा न टूटने के लिए निचले पायदान से ही शुरूआत की जरूरत होती है। लेकिन बैंकिंग धोखाधड़ी के इस बड़े खेल में ऐसा नहीं हुआ। यही कारण है कि सालों साल तक मामला ऊपर तक नहीं पहुंचा या यूं कहें कि पहुंचने नहीं दिया गया क्योंकि ट्रांजेक्शन रिस्क पर एक से अधिक बैंक के लोगों ने इंटरनल कंट्रोल की विफलता का फायदा उठाया।

चौंकाने वाली सच्चाई यह भी है कि अगस्त 2016 के बाद तीन मौकों पर बैंकों को स्विफ्ट प्रणाली के दुरुपयोग के लिए सतर्क किया गया था लेकिन बावजूद इसके, विभिन्न बैंकों ने चेतावनियों को अपने 'हिसाब' से लिया। शायद इसी 'हिसाब' में जोखिम था जिसका नतीजा नीरव मोदी और कुछ अन्य ने कर दिखाया। यह बात अलग है कि अब रिजर्व बैंक अपनी सफाई में कुछ भी कहे या चेतावनियों का हवाला दे लेकिन सांप तो निकल गया लकीर पीटने से क्या फायदा! रिजर्व बैंक की विज्ञप्तियों को देखें तो यही लगता है। 16 फरवरी की विज्ञप्ति में आरबीआई कहता है, 'पीएनबी में जो धोखाधड़ी का मामला सामने आया है वह आंतरिक नियंत्रण प्रणाली की असफलता और उसके एक अथवा अधिक कर्मचारियों के दोषपूर्ण व्यवहार की वजह से उपजे संचालन जोखिम का मामला है।' वहीं 20 फरवरी की विज्ञप्ति में रिजर्व बैंक ने कहा कि उसने स्विफ्ट प्रणाली के संभावित दुरुपयोग को लेकर अगस्त 2016 के बाद बैंकों को तीन बार सतर्क किया था। गौरतलब है कि बैंकों में होने वाला कोई भी सामान्य लेनदेन सीबीएस साफ्टवेयर के जरिए होता है लेकिन इसी बीच ऊषा अनंत सुब्रह्मण्यम जो इलाहाबाद बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, ने कहा, "उनके बैंक में स्विफ्ट और सीबीएस प्रणाली आपस में नहीं जुड़ी हैं, बैंक ने अपनी सभी शाखाओं को इस संबंध में सतर्कता बरतने का ज्ञापन भेजा है।" 

कहने की जरूरत नहीं कि सिस्टम में कितनी बड़ी खामी थी जो सबको पता थी, ऐसे में इतना बड़ा धोखा असंभव कैसे था? बैंकों की शीर्ष संस्था भारतीय बैंक संघ (आईबीए) कहती है कि रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को 30 अप्रैल तक अपनी स्विफ्ट प्रणाली को बैंक के कोर बैंकिंग साल्यूशंस (सीबीएस) से जोड़ने को कहा है। सवाल यह भी कि क्या यह काम पहले नहीं हो सकता था? जब सिस्टम में कमी सबको पता थी तो उसके लिए सतर्कता भी उतनी ही जरूरी थी। निश्चित रूप से सामूहिक उत्तरदायित्व का मामला है जिसे क्यों नहीं पूरा किया गया और इसका दोषी कौन होगा?अपने बचाव में रिजर्व बैंक या प्रभावित दूसरे बैंक चाहे जो कहें लेकिन यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी विडंबना ही कही जाएगी क्योंकि जहां भारत को दुनिया में तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था बताने का दंभ भरा जाता है वहीं अकेला व्यक्ति भारतीय बैंकों के हजारों करोड़ रुपये लूट लेता है। निश्चित रूप से बात बड़ी हैरान करने वाली है क्योंकि जिस देश में एक अदना सा किसान दो-चार लाख रुपये का कर्ज न चुका पाने में विफल होकर बैंकों की वसूली प्रक्रिया से डर कर मौत को गले लगा लेता है वहीं हजारों करोड़ लूटकर चंपत हो जाने वाला विदेशों में बैठकर खुद को शान से दिवालिया घोषित कराने में जुट जाता है। इससे भी आगे भारत आना तो दूर उल्टा बदनाम करने की कोशिशों के नाम पर धंधे पर चोट बताकर खुले आम विदेश में बैठ पैसा न लौटाने की धमकी तक देता है। निश्चित रूप से यह आमजनों के बीच बैंक की साख उससे भी ज्यादा उभरती अर्थव्यवस्था पर करारा प्रहार है। भविष्य में यह न हो इसके लिए बेहद कड़े और उससे भी ज्यादा प्रभावी प्रबंधन की फौरन जरूरत है। 

 

Tags: SCAM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD