Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लैंगिक असमानता हटाने के लिए जन आंदोलन हो : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झुंझुनू (राजस्थान) , 08 Mar 2018

Last updated on: Mar 08, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नवजात बच्चियों की सुरक्षा और देश में स्वस्थ बच्चों को बढ़ावा देने के लिए जनआंदोलन करने का आह्वान किया। इसके अलावा उन्होंने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान का देश के सभी जिलों में विस्तार किया और एक नए कार्यक्रम राष्ट्रीय पोषण मिशन (एनएनएम) की शुरुआत की। मोदी ने कहा, "हमें इस समस्या से बाहर निकलने की जरूरत है। इसके बावजूद, मैं कहता हूं कि यह केवल सरकार के बजट से संभव नहीं है। यह तब होगा जब इसके लिए जनआंदोलन होगा। लोगों को शिक्षित करना होगा, समझदार बनाना होगा।"प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी में देश 18वीं सदी से भी बदतर हो गया है जहां बच्चियों को दूध के टब में डूबोने से पहले कम से कम पैदा तो होने दिया जाता था। आज के दौर में, बच्चियों को बिना अपनी मां को देखे ही पेट में ही मार दिया जाता है। देश को इस माइंडसेट से बाहर आने की जरूरत है।उन्होंने कहा, "जिन्हें यह लगता है कि बेटे वृद्धावस्था में मदद करेंगे, स्थिति अलग है। मैंने ऐसे कई परिवारों को देखा है, जहां बूढ़े मां-बाप अपने चार बेटों के ऐशो-आराम से रहने के बावजूद वृद्धावस्था आनाथाश्रम में बिताते हैं। मैंने ऐसे भी परिवार को देखा है, जहां एक बेटी बिना शादी किए नौकरी करती है, ताकि उनके मां-बाप को बुढ़ापे में मुश्किलों का सामना न करना पड़े।"

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्होंने कहा, "देश में लैंगिक असमानता पिछली पांच-छह पीढ़ियों से है और अगर नागरिक बेटे व बेटियों के जन्म लेने पर भेदभाव नहीं करने का निर्णय करें तो लैंगिक असमानता को दो-तीन पीढ़ियों बाद मिटाया जा सकता है। "मोदी ने कहा कि इसमें सास को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।उन्होंने कहा, "अगर एक सास कहे कि परिवार में बेटी की जरूरत है, तो परिवार के किसी भी सदस्य को बेटियों के साथ अन्याय करने की हिम्मत नहीं होगी।"प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पूरे देश में झुंझुनू से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय पोषण मिशन (एनएनएम) शुरुआत की। इस मिशन के अंतर्गत कुपोषण को कम करने, जन्म के समय कम वजन और बच्चे, महिलाओं व वयस्क लड़कियों में एनीमिया की समस्या को समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा, "हमारे बेटे व बेटियों की कमजोर शारीरिक वृद्धि के लिए अनभिज्ञता सबसे बड़ा कारण है, अगर पानी गंदा होगा तो संपूर्ण आहार भी काफी नहीं है। कुपोषित बच्चों के जन्म के लिए बाल विवाह भी एक बड़ा कारण है।"

 

Tags: Narendra Modi , Maneka Gandhi , Vasundhra Raje

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD