Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मेघालय में गैर कांग्रेस सरकार के लिए करेंगे प्रयास : राम माधव

Listen to this article

5 Dariya News

अगरतला , 03 Mar 2018

Last updated on: Mar 03, 2018, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि पूर्वोत्तर के लोगों ने त्रिपुरा और नगालैंड में बदलाव के लिए मतदान किया है और मेघालय में वह गैर कांग्रेस सरकार के गठन का प्रयास करेंगे। जनता के फैसले का जश्न मनाने के लिए पार्टी कार्यालय पर बड़ी संख्या में इकठ्ठा हुए उल्लसित पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा की राज्य इकाई के महासचिव राम माधव ने संवाददाताओं को बताया, "त्रिपुरा में आ रहे रुझानों से हम खुश हैं, राज्य में भाजपा 40 और उससे ज्यादा सीटों के साथ सरकारी बनाती दिख रही है। बदलाव लाने का हमारा नारा था और लोगों ने इस अभियान को स्वीकार किया।"माधव ने माना कि माकपा ने त्रिपुरा में अच्छी टक्कर दी, लेकिन लोगों ने बदलाव के लिए मतदान किया। पूर्वोत्तर के लिए भाजपा प्रभारी ने कहा, "हम एक क्रांतिकारी फैसला देख रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक फैसला होगा।"उन्होंने कहा कि इस फैसले के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत का हाथ है, जिन्होंने न केवल चार चुनावी सभाओं को संबोधित किया, बल्कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ त्रिपुरा में भाजपा की रणनीति पर भी निगरानी रखी।माधव ने कहा कि पड़ोसी राज्य नगालैंड में भाजपा और उसकी सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।माधव ने कहा कि नगालैंड में चुनाव से पहले भाजपा और एनडीपीपी सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा हासिल कर लेगी। उन्होंने कहा कि मेघालय में नतीजे सदन को विभाजित करने वाले दिखाई दे रहे हैं। ऐसी संभावना है कि मेघालय में गैर कांग्रेस सरकार हो सकती है और हमारा प्रयास वही रहने वाला है। भाजपा संसदीय दल की बैठक दिल्ली में शाम को होने की संभावना है, जिसमें पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में सरकार गठन को लेकर रणनीति तयक की जाएगी। 

 

Tags: Ram Madhav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD